फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mall to be built soon on Lala Lajpat Rai Marg, PDA starts measurement

प्रयागराज : लाला लाजपत राय मार्ग पर जल्द बनेगा मॉल, पीडीए ने शुरू की पैमाइश

Sat, 22 Jul 2023 12:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Jul 2023 12:20 PM IST
सार

 प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने लाला लाजपत राय मार्ग पर 12 हजार वर्गमीटर की जमीन पहले पांच सितारा होटल के निर्माण के लिए रखी थी। पीडीए इस पर पीपीपी मोड पर होटल का निर्माण कराना चाहता था, लेकिन कोई निवेशक न मिलने के बाद पीडीए ने इस व्यावसायिक जमीन को बेचने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
Mall to be built soon on Lala Lajpat Rai Marg, PDA starts measurement
मॉल। डेमो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संगम नगरी में जल्द ही लखनऊ के लूलू मॉल की तर्ज पर मॉल खुलने जा रहा है। पीडीए ने जमीन की पैमाइश शुरू कर दी है। जल्द ही मॉल का नक्शा पीडीए में जमा हो जाएगा।प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने लाला लाजपत राय मार्ग पर 12 हजार वर्गमीटर की जमीन पहले पांच सितारा होटल के निर्माण के लिए रखी थी। पीडीए इस पर पीपीपी मोड पर होटल का निर्माण कराना चाहता था, लेकिन कोई निवेशक न मिलने के बाद पीडीए ने इस व्यावसायिक जमीन को बेचने का निर्णय लिया। कुछ माह पहले ही पीडीए ने व्यावसायिक जमीन को 100 करोड़ से अधिक दाम पर बेचा था।

विज्ञापन


इसके बाद से ही कयास लगने लगे कि आखिर इस व्यावसायिक जमीन पर क्या बनेगा। पीडीए के सूत्रों के मुताबिक व्यावसायिक जमीन पर मॉल बनने जा रहा है, जो कुछ हद तक लखनऊ के लूलू मॉल जैसा होगा। इसके लिए पीडीए ने कुछ दिन पहले ही पैमाइश भी शुरू कर दी, ताकि जमीन की पूरी धनराशि जमा होते ही इसकी रजिस्ट्री की जा सके। माॅल में मल्टिप्लेक्स से लेकर सभी बड़े और महंगे ब्रांड के शोरूम होंगे।

विज्ञापन

इसके अलावा मल्टी लेवल पार्किंग की सुविधा भी होगी। हालांकि, पीडीए के आलाधिकारी इस बारे में अभी खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि व्यावसायिक जमीन को पीडीए ने बेच दिया है। जमीन खरीदने वाली कंपनी इसका किसी भी कार्य में उपयोग कर सकती है। वहीं, मामले में पीडीए के सचिव अजीत कुमार सिंह का कहना है कि जमीन की पूरी धनराशि जमा होने के बाद इसकी रजिस्ट्री की जाएगी। अगर जमीन खरीदने वाली कंपनी मॉल बनाती है, तो उसका नक्शा पीडीए में जमा होगा और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed