फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Make public welfare schemes accessible to the people

जन कल्याणकारी योजनाओं को लाभ लोगों तक पहुंचाएं

Tue, 28 Jan 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Make public welfare schemes accessible to the people
सगरा सुंदरपुर के गिरधर सहाय में आयोजित कार्यक्रम में बोलते दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राम लखन प? - फोटो : PRATAPGARH
क्षेत्र के तिना पूरे गिरधर सहाय में सोमवार को अपना दल(एस) के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि आवास विकास परिषद में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राम लखन पटेल पहुंचे और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पटेल ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंच सके। पटेल ने कहा कि योजनाओं का लाभ जनता को पहुंचेगा तभी सरकार का सबका साथ सबका विकास का सपना पूरा हो सकेगा। विशिष्ट अतिथि दिनेश शुक्ल ने कहा कि पार्टी के अनुप्रिया पटेल की अगुवाई में पार्टी के संस्थापक स्व. सोनेलाल पटेल के सपनों को साकार करने के लिए संगठित होकर कार्यकर्ताओं को काम करना होगा।
विज्ञापन

बैठक में कार्यकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने पर सहमति जताई गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष जीतलाल पटेल व संचालन सुनील सिंह ने किया। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष लल्लू पटेल ने किया। इस मौके पर पवन पटवा, रामचंद्र वर्मा, सुधीर वर्मा, रामललन वर्मा, रामगोपाल वर्मा, बबलू सिंह, अभिजीत गौतम, पप्पू सिंह, राम प्रकाश वर्मा, उदयभान वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed