फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   make double centres for entrance exam

प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए जाएंगे दोगुने केंद्र

Wed, 20 May 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
make double centres for entrance exam
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के लिए इस बार प्रवेश परीक्षा कराना बड़ी चुनौती होगी। प्रवेश परीक्षा की प्रस्तावित तिथियां घोषित की जा चुकी हैं और अब परीक्षा केंद्रों के निर्धारण पर काम चल रहा है। इस बार सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए प्रवेश परीक्षा करानी है, सो अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों की जरूरत पड़ेगी। इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ ने तय किया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या दोगुना होगी।
विज्ञापन

इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षाएं एक अगस्त से शुरू होने जा रही हैं। एक और चार अगस्त को स्नातक की प्रवेश परीक्षाएं कराई जाएंगी और इसी परीक्षा में सबसे अधिक अभ्यर्थी शामिल होते हैं। पिछली बार स्नातक की प्रवेश परीक्षा के लिए शहर में 40 ऑफलाइन और नौ ऑनलाइन केंद्र बनाए गए थे। इस बार परिस्थितियां बिल्कुल अलग हैं और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परीक्षा करानी है। ऐसे में परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। तय हुआ है कि इस साल स्नातक की प्रवेश परीक्षा के लिए शहर में तकरीबन 80 ऑफलाइन केंद्र और नौ ऑनलाइन केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य प्रवेश परीक्षाओं के लिए भी पिछले साल के मुकाबले इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ाने के अलावा दूसरा कोई रास्ता भी नहीं है। कोविड-19 से बचाव के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाए जाने के साथ केंद्रों के सैनिटाइजेशन की व्यवस्था भी करनी होगी। इसकी जिम्मेदारी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एस्टेट अफसर को सौंपी गई है। इसके अलावा भी परीक्षा केंद्रों में कोविड-19 से बचाव के लिए कई अन्य इंतजाम किए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इविवि में प्रवेश के लिए 50 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन
इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए मंगलवार शाम तक 51266 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लिया और इनमें से 18082 ने ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली। स्नातक के लिए सर्वाधिक 24180 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया और 11007 ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी की। वहीं, परास्नातक के लिए 10475 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन और इनमें से 2181 ने आवेदन किए। इसके अलावा आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 7110 एवं 282, बीएएलएलबी के लिए 3066 एवं 1531, एलएलबी के लिए 4195 एवं 1899, बीएड के लिए 849 एवं 407, एमएड के लिए 243 एवं 112, एमबीए/एमबीएआरडी के लिए 352 एवं 165 और एलएलएम के लिए 796 एवं 498 क्रमश: रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed