{"_id":"5bc2541dbdec22697e538402","slug":"maintain-the-tradition-of-respecting-women-vice-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमेशा से देश में महिलाओं का सम्मान रहा है इस परंपरा को बनाए रखें : उप राष्ट्रपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमेशा से देश में महिलाओं का सम्मान रहा है इस परंपरा को बनाए रखें : उप राष्ट्रपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीटू के शोर के बीच शनिवार को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) के 20 वें स्थापना दिवस पर पहुंचे उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और सूबे के राज्यपाल राम नाईक ने पुरजोर तरीके से महिला स्वाभिमान और सम्मान को रेखांकित किया। कहा, हमेशा से देश में महिलाओं का सम्मान रहा है और महिलाओं ने भी जीवन और समाज के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ चढ़कर अपनी पैठ बनाई है। महिलाओं के सम्मान की इस परंपरा को हमें बनाए रखना होगा।
विज्ञापन
‘बियांड ट्वेंटी बाई 2020’ के उद्घाटन अवसर पर उप राष्ट्रपति नायडू ने कहा हमारे देश का नाम ही भारतमाता है। गंगा, गोदावरी, यमुना, नर्मदा आदि का नामकरण भी महिलाओं के नाम पर ही है। पंचायतों में भी महिलाएं मजबूत हुई हैं, आगे भी महिलाओं का वर्चस्व और बढ़ेगा। इससे पहले उपराष्ट्रपति ने इनोवेशन एवं इन्क्यूवेशन सेंटर तथा इंडोर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के शिलान्यास सहित केंद्रीयकृत सुपर कम्युटिंग फैसिलिटी (सीसीएफ) को राष्ट्र को समर्पित किया।
विज्ञापन
सीसीएफ को राष्ट को समर्पित करने के साथ उप राष्ट्रपति ने कहा कि 1986 के दौर में जब पहली बार बैंकों में कंप्यूटर आया तो वह छात्र जीवन में रहते हुए इसके विरोध को आगे आए थे, लेकिन यही कंप्यूटर आज जीवन की आवश्यकता बन गया है। उन्होंने ट्रिपलआईटी के छात्रों का आह्वान किया कि रीफार्म, परफार्म के बाद ट्रांसफार्म (बदलाव) आएगा।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि डिजिटल तकनीक के जरिए इकोनामिक ग्रोथ बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए युवा आगे बढ़कर काम करें। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत संस्थान के बीओजी के चेयरमैन रविकांत ने किया जबकि कार्यक्रम के बारे में जानकारी और अंत में धन्यवाद संस्थान केनिदेशक प्रो. पी नागभूषण ने किया।
उपराष्ट्रपति ने दिए ये सुझाव
-रिसर्च के लिए छात्र इंटरइंस्टीट्यूट कनेक्शन बनाएं
-एम,ड्रीम और हार्ड वर्क से हासिल करें लक्ष्य
-आपस में संपर्क के लिए करें मातृ भाषा का प्रयोग
जीवन में हमेशा आगे बढ़ने का लक्ष्य रखें : नाईक
राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि अपने देश एवं प्रदेश में महिलाएं हमेशा आगे रही हैं। उन्होंने बताया कि 2017 में 15 लाख 60 हजार विद्यार्थियों को विवि स्तर पर डिग्री प्रदान की गई, इसमें 51 फीसदी महिलाएं हैं जबकि मेडल पाने वालों में 56 फीसदी लड़कियां थी। संस्थान के छात्रों को राज्यपाल ने सफलता का मंत्र समझाते हुए कहा कि छात्र यह संकल्प लें कि उन्हें पीछे मुड़कर नहीं देखना है, हमेशा आगे बढ़ते रहना है। उन्होंने संस्थान की स्थापना में डॉ. मुरली मनोहर जोशी की भूमिका को रेखांकित किया।
तकनीक के उपयोग से लगाएं भ्रष्टाचार पर लगाम : योगी
कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने संस्थान के छात्रों से अपनी मेधा का उपयोग प्रदेश के विकास में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से तकनीक का उपयोग करके छात्रवृत्ति, खाद्यान्न वितरण आदि में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया। उन्होंने बताया कि आईटी के उपयोग से ही पता चला कि प्रदेश में 30 लाख राशन कार्ड फेक हैं। उन्होंने बताया कि खतौनी को डिजिटलाइज करके जमीन के कब्जे के मामले सामने आए हैं, उन्होंने बताया कि इलाहाबाद में ही 150 एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटवाया गया।