फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahavir Jayanti: Lord Mahavir came out on a palanquin, proclaiming live and let live

महावीर जयंती : पालकी पर निकले भगवान महावीर, जियो और जीने दो का उद्घोष

Mon, 03 Apr 2023 11:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 11:56 PM IST
सार

जगत को सत्य,अहिंसा, जीव दया और करुणा का पाठ पढ़ाने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक(अवतरण दिवस) पर संगमनगरी में उल्लास छाया रहा। सुबह जैन मंदिरों में महामस्तकाभिषेक के साथ शांति धारा का पाठ किया गया।

विज्ञापन
Mahavir Jayanti: Lord Mahavir came out on a palanquin, proclaiming live and let live
Prayagraj News : महावीर जयंती पर रथयात्रा निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जगत को सत्य,अहिंसा, जीव दया और करुणा का पाठ पढ़ाने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक(अवतरण दिवस) पर संगमनगरी में उल्लास छाया रहा। सुबह जैन मंदिरों में महामस्तकाभिषेक के साथ शांति धारा का पाठ किया गया। इसके बाद रथारूढ़ भगवान महावीर की प्रतिमा के साथ निकली भव्य शोभायात्रा में त्रिशला नंदन वीर की जय... बोलो महावीर की जय... के जयकारे गूंजते रहे। जैन मतावलंबियों ने देर रात तक गीतों, भजनों से इस जयंती महोत्सव को संगीतमय बनाया।

विज्ञापन


सुबह सात बजे ही जीरो रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर में अनुयायियों की भीड़ जुटने लगी। फूलों, ध्वजा-पताकाओं से सजे मंदिर में मस्तकाभिषेक आरंभ हो गया। जैन समाज की ओर से दिन के 10 बजे भव्य रथ पर भगवान महावीर की प्रतिमा को आरूढ़ कराया गया। इसी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में जैन धर्मावलंबी केसरिया वस्त्र में शामिल हुए। महिलाएं, बच्चे भी शोभायात्रा में उत्साह से चल रहे थे।

विज्ञापन

Mahavir Jayanti: Lord Mahavir came out on a palanquin, proclaiming live and let live
Prayagraj News : महावीर जयंती पर रथयात्रा निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला।

शहर के कई मुहल्लों से होते हुए निकली शोभायात्रा

जैन मंदिर से शुरू हुई यह रथयात्रा बहादुरगंज, चौक, बजाजापट्टी, जानसेनगंज, हीवेट रोड, एससी बासु रोड होते हुए गुजरी। रास्ते भर शोभायात्रा पर जगह- जगह पुष्पवर्षा की जाती रही। रथ पर विराजमान भगवान महावीर की आरती करने के साथ ही छतों, बारजों से महिलाएं-बच्चे झलक पाने के लिए बेताब रहे। शोभायात्रा का कई जगह भव्य स्वागत किया गया। रथयात्रा में पिंजरे से कई परिंदे भी मुक्त किए गए।

इस रथयात्रा में भगवान महावीर का नवीन रथ सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। रथ पर सारथी के रूप में अमित जैन एवं अन्य इंद्र भगवान के ऊपर चंवर डुलाते चल रहे थे। धर्मध्वजा को हाथों में उठाए जैन समाज के लोग भगवान महावीर के संदेश अहिंसा परमो धर्म...जियो और जीने दो... पर नृत्यमय आराधना करते आगे बढ़ रहे थे। इस रथयात्रा में जैन विद्यालय के छात्रों के बैंड ने लोगों का ध्यान खींचा। जगह- जगह जुलूस में शरबत, पानी और खाने की वस्तुएं वितरित की गईं।

शोभायात्रा जैन मंदिर परिसर में आकर अनुष्ठानों में परिवर्तित हो गई। यहांजैन मंदिर में महावीर भगवान की प्रतिमा का 108 कलशों से मस्तकाभिषक करने के बाद शांति धारा का पाठ किया गया। प्रथम अभिषेक का सौभाग्य उज्जवल जैन को मिला। रथयात्रा में पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के अलावा विधायक हर्षवर्धन बाजपेई भी शामिल रहे।

बाल महावीर को पालने पर झुलाया, महिलाओं ने किया सोहर गान

जैन महिला मंडल की महिलाओं ने तीर्थंकर बालक महावीर को पालने पर झुलाया। इस दौरान बाल महावीर की 64 दीपकों से आरती की गई। महिलाओं ने बधाई गीतों पर भाव-विभोर होकर नृत्य भी किए। सोहर गान भी होता रहा। संगीतोत्सव का शुभारंभ बाला जैन ने मंगलाचरण से किया। इसके बाद जैन विद्यालय के बच्चों की ओ्र से सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। महिला मंडल की ओर से भक्ति नृत्य की प्रस्तुति की गई। डांडिया नृत्य की थिरकन ने हर किसी को भाव विभोर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed