फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahavir Jayanti in allahabad

गली-गली गूंजा जयघोष, ‘जियो और जीने दो’

Mon, 10 Apr 2017 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 10 Apr 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
Mahavir Jayanti in allahabad
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की 2615 वीं जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। जीरो रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर समेत शहर के जैन मंदिरों में विविधतापूर्ण आयोजन हुए। प्रभात फेरी निकाली गई। जियो और जीने दो का जयघोष गूंजा।
विज्ञापन

दिगंबर जैन पंचायती सभा की ओर से जीरो रोड दिगंबर जैन मंदिर में महावीर जयंती समारोह की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी से हुई। ध्वजारोहण के बाद साध्वी अहिंसा श्री, सिद्ध श्री एवं साधु सुविधि के नेतृत्व में हाथी, घोड़े संग जीरो रोड से निकाली गई शोभायात्रा, बहादुरगंज, चौक, बजाजा पट्टी, जानसेनगंज, हीवेटरोड, एसीबसु रोड होते हुए जैन मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


तीर्थंकर महावीर की प्रतिमा रथपर विराजमान थी। जैन विद्यालय के विद्यार्थियों ने बैंड पर धार्मिक धुनें बजाईं। शोभायात्रा में शामिल महिला-पुरुष भक्ति गीत एवं महावीर के संदेश ‘जियो और जीने दो’, ‘शाकाहार अपनाओ’ का नारा लगाते हुए चले। सुशील कुमार जैन एवं बीना जैन ने तीर्थंकर महावीर के माता-पिता की भूमिका का निर्वाह किया। वहीं अखिलेश चंद्र जैन, कुबेर निर्मल जैन सारथी बने। इंद्र वेष धारण कर आलोक जैन, विवेक जैन, अशोक जैन, महेश जैन, तरुण जैन चंवर डुलाते चले।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिगंबर जैन मंदिर में तीर्थंकर महावीर का अभिषेक 108 कलशों के जल से हुआ। मंगल आरती, शांति धारा वीरेंद्र जैन, सुनील जैन के निर्देशन में हुई। जैन महिला मंडल की सदस्यों ने पालना झुलाकर बधाई गीत गए। साध्वी सिद्ध श्री ने महावीर के संदेशों को आत्मसात करने और महिलाओं के सम्मान रक्षा पर जोर दिया।  जैन महिला मंडल की मंत्री बाला जैन ने महावीर के बताए रास्ते पर चलकर विश्व में शांति स्थापित होने की बात कही। डॉ.पीके भदौरा ने महावीर के कार्यों को रेखांकित किया।

कर्नलगंज स्थित जैन छात्रावास के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को तीर्थंकर महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक मनाया गया। वक्ताओं ने कहा, भगवान महावीर के बताए रास्ते पर चलकर विश्वशांति संभव है।  
सचिव अरुण जैन की देखरेख में सुबह जिनाभिषेक एवं आरती हुई । इसके बाद नित्य नियम पूजा, तीर्थंकर महावीर का पूजन किया गया। बाद में महावीर को पालना झुलाने की होड़ मची। इस अवसर पर बधाई गीत भी गाए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजनों की प्रस्तुतियां मंत्रमुग्ध करती रहीं।


महावीर जयंती पर सरकार के आदेश के बावजूद मीट की दुकानें खुली रहने पर जैन समाज के लोगों ने रोष व्यक्त किया है। इन दुकानों को बंद कराने के लिए स्थानीय स्तर पर जैन समाज की ओर से मांग की गई थी। जैन जागृति समिति की ओर से नगर निगम पशुधन अधिकारी को पत्र भेजा गया था लेकिन महावीर की जयंती पर प्रतिबंध के बावजूद मीट की अधिकतर दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed