{"_id":"5d93acd78ebc3e014c4b62dc","slug":"mahatma-gandhi-allahabad-news-ald2564677189","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक टिकटों में दिखी राष्ट्रपिता गांधी के जीवन से जुड़े आयाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक टिकटों में दिखी राष्ट्रपिता गांधी के जीवन से जुड़े आयाम
विज्ञापन
Mahatma Gandhi
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायमूर्ति ने किया प्रधान डाकघर में प्रदर्शनी का उद्घाटन
देश-विदेश के करीब 600 डाक टिकट बने आकर्षण का केंद्र
प्रयागराज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े विभिन्न आयामों को प्रदर्शित करने वाले डाक टिकटों की प्रदर्शनी मंगलवार को प्रधान डाक घर (जीपीओ) में शुरू हुई। देश-विदेश से संग्रहीत करीब 600 टिकटों के देखने के लिए पहले दिन ही भारी भीड़ जुटी। न्यायमूर्ति पंकज मित्तल ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
जीपीओ के फिलैटलिक ब्यूरो के बाहर आयोजित प्रदर्शनी उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति पंकज मित्तल ने महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर प्रदर्शनी आयोजन के प्रयास को सराहा। उन्होंने कहाकि महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। हमें उनसे प्रेरणा लेने और नई पीढ़ी को गांधी दर्शन की जानकारी देने की जरूरत है। इस मौके पर प्रवर डाक अधीक्षक संजय डी अखाड़े ने कहा कि चार अक्तूबर तक चलने वाली प्रदर्शनी से स्कूली बच्चों को जोड़ेंगे। उन्हें प्रदर्शनी दिखाकर महात्मा गांधी के विचारों से संबंधित जानकारी दी जाएगी। फिलेटलिक ब्यूरो प्रभारी राजेश वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर फिलैटलिक ब्यूरो से जुड़े पदाधिकारियों के साथ डॉ. मनीषी बंसल, एएम गुलरेज, अशोक मित्तल, उमेंद्र कुमार जैन, अनिल अग्रवाल, रिसादुल इस्लाम, हमजा, मो. सारिक, आदित्य सिंह, जय ज्योति घोष, संजय तलवार, कुशाग्र अग्रवाल, राहुल गांगुली आदि मौजूद रहे।