फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahashivratri: Long queues formed in the pagodas for darshan of Devadhidev

महाशिवरात्रि : देवाधिदेव के दर्शन के लिए शिवालयों में लगी लंबी कतार, हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण शिवमय

Fri, 08 Mar 2024 11:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Mar 2024 11:52 AM IST
सार

महाशिवरात्रि पर यमुना तट पर स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर सहित सोमेश्वर महादेव, हनुमत निकेतन, पड़िला महादेव सहित सभी शिवालयों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। हर-हर महादेव के उद्षोष से वातावरण शिवमय हो गया है। 

विज्ञापन
Mahashivratri: Long queues formed in the pagodas for darshan of Devadhidev
महाशिवरात्रि पर दर्शन के लिए मनकामेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवाधिदेव महादेव की अराधना के महापर्व महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही हर हर महादेव और बोल बम के उद्षोष के साथ श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में पहुंचकर भूतभावन भगवान शिव का जलाभिषेक कर गंगा जल, बेलपत्र, भस्म, पुष्प और नैवैद्य अर्पण किया। साथ ही धतूरा, मदार, भांग, दूध, बेर, केला, ईख, आम का बौर आदि का भोग लगाते हुए मंगलमय जीवन की कामना की।

विज्ञापन





विज्ञापन





यमुना तट पर स्थित मनकामेश्वर मंदिर, फाफामऊ के पड़िला महादेव, अरैल के सोमेश्वर महादेव सहित प्रमुख शिव मंदिरों में लंबी कतार लगी रही। सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन शिव मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की। भोले नाथ का पूजन करने के लिए लोग घंटों कतार में खड़े रहे। मंदिरों पर पुलिस बल के साथ महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई। हर हर महादेव के उद्षोग के साथ पूरा वातावरण शिवमय हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mahashivratri: Long queues formed in the pagodas for darshan of Devadhidev
मनकामेश्वर मंदिर पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को शिवालयों की शोभा देखते बनी। हर तरफ शिव आराधना में लोग लीन नजर आए। चाहे अफसर हों या आम जन, सभी महादेव का जलाभिषेक करने के लिए आतुर रहे। देवाधिदेव महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भोर से लगा भक्तों का तांता देर शाम तक चलता रहा।

शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का रंग-बिरंगे फूलों से शृंगार कर आरती उतारी गई। देर रात तक दर्शन-पूजन का दौर चला। जगह-जगह भजनों, नृत्यमय स्तुतियों से इस मौके को संगीतमय बनाया गया। सरस्वती घाट स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार की सुबह चार बजे मंगला आरती के साथ ही दर्शन-पूजन आरंभ हो गया। पंचामृत स्नान, आरती के बाद दर्शन आरंभ होते ही जयकारे गूंजने लगे।

Mahashivratri: Long queues formed in the pagodas for darshan of Devadhidev
महाशिवरात्रि पर मनकामेश्वर मंदिर में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

कुछ देर में ही नएयमुना ब्रिज से लेकर सरस्वती घाट तक लाइन लग गई। दिन के 12 बजे बाबा की भोग आरती हुई। इसके बाद फिर शुरू हुआ दर्शन-पूजन रात 10 बजे तक चलता लगा रहा। इस दौरान मनकामेश्वर महादेव का चांदी के आभूषणों से शृंगार किया गया। गेंदा, गुलाब, मंदार, मोगरा, चांदनी के फूलों के अलावा वेलपत्रों भव्य झांकी सजाई गई। पुजारी श्रीधरानंद की मौजूदगी में दिन भर भक्तों को फलाहार और भंडारे का प्रसाद का वितरित किया गया। दिन भर भंडारा चलता रहा।

रात को चार पहर की आरती हुई। पडिला महादेव में भगवान शिव का पंचामृत स्नान गंगा जल, दूध, दही, घी, शहद, शक्कर से किया गया। बाबा को बेल पत्र, मदार, धतूरा, बेल, शमी, सफेद फूल, बैर अर्पित कर सर्वमंगल की कामना की गई। इसके अलावा नागवासुकि मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा। तक्षक तीर्थ, शंकर विमान मंडपम,लालापुर महादेव मंदिर, शिवुकटी की शिव कचहरी समेत अन्य शिव मंदिरों में रूद्राभिषेक, पूजन और दर्शन देर शाम तक चला।

इस दौरान देवाधिदेव के जयकारे गूंजते रहे। इसी तरह दशाश्वमेध घाट स्थित प्राचीन दशाश्वमेधेश्वर महादेव की शृंगार झांकी भांग के लड्डुओं से सजाई गई। प्रबंधक पं. सोम शास्त्री के अलावा प्रयागवाल सभा के महामंत्री पं. रितुराज चंद्र मिश्र, पं. विभव कुमार मिश्र, पं वैभव मिश्र की देखरेख में देर शाम तक रुद्राभिषेक होता रहा।


इसी तरह अरैल स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में प्रधान पुजारी राजेंद्र पुरी ने मंगला आरती की। इसके बाद दर्शन आरंभ हुआ। सोमेश्वर मंदिर परिसर में भोर से ही जलाभिषेक के साथ ही विश्व शांति के लिए रुद्र महायज्ञ भी हुआ। इही तरह कर्नलगंज स्थित भरद्वाजेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भी जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed