{"_id":"690b22c10f306ffed9072c56","slug":"mahant-narendra-giri-security-guard-chargesheet-to-be-filed-by-next-week-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : महंत नरेंद्र गिरि के सुरक्षाकर्मी की चार्जशीट अगले हफ्ते तक होगी दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : महंत नरेंद्र गिरि के सुरक्षाकर्मी की चार्जशीट अगले हफ्ते तक होगी दाखिल
Wed, 05 Nov 2025 03:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 05 Nov 2025 03:41 PM IST
सार
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में एंटी करप्शन ने कार्रवाई तेज कर दी है। महंत नरेंद्र गिरि के करीबी माने जाने वाले सुरक्षाकर्मी अजय सिंह के खिलाफ अगले हफ्ते वाराणसी के एंटी करप्शन कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी है।
विज्ञापन
नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में एंटी करप्शन ने कार्रवाई तेज कर दी है। महंत नरेंद्र गिरि के करीबी माने जाने वाले सुरक्षाकर्मी अजय सिंह के खिलाफ अगले हफ्ते वाराणसी के एंटी करप्शन कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक, जांच में पता चला है कि अजय सिंह ने वैध आय के मुकाबले 23.5 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित की है।
विज्ञापन
महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद बलिया निवासी अजय पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा था। शिकायत शासन तक पहुंचने पर दिसंबर 2022 में गृह विभाग ने जांच का आदेश दिया था। जनवरी 2023 में भ्रष्टाचार निवारण संगठन को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद जुलाई 2023 में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
पता चला कि अजय ने लाइसेंसी पिस्टल विभागीय अनुमति के बिना खरीदी थी। उसने फ्लैट, फॉर्च्यूनर व ऑल्टो कार और बुलेट मोटरसाइकिल भी खरीदी। जांच अधिकारी को इस संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। इसी आधार पर उसके खिलाफ मुकदमे में चार्जशीट लगाने की तैयारी है। बता दें कि 20 सितंबर 2021 को महंत की मौत के बाद अजय को कौशाम्बी में अटैच कर दिया गया था।
विज्ञापन