फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahant Narendra Giri's condition deteriorated during a meeting with CM in Haridwar, currently out of danger

हरिद्वार में सीएम के साथ बैठक के दौरान महंत नरेंद्र गिरी की हालत बिगड़ी, फिलहाल हालत खतरे से बाहर

Sat, 29 Aug 2020 09:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Aug 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
Mahant Narendra Giri's condition deteriorated during a meeting with CM in Haridwar, currently out of danger
prayagraj news: Narendra Giri - फोटो : prayagraj
उत्तराखंड में सीएम के साथ बैठक करते समय अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की तबियत अचानक बिगड़ गई। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और खतरे के बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

 

हरिद्वार कुंभ सहित कई मामलों के संबंध में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और प्रयागराज संगम स्थित लेटे हनुमान मंदिर के महंत नरेंद्र गिरी शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ बैठक कर रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान उनके सीने में अचानक दर्द उठा और उनकी स्थिति बिगड़ गई। 

विज्ञापन


आनन फानन में उन्हें स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। बताया जाता है कि अचानक बीपी बढ़ने के कारण सीने में दर्द उठा था। उनके शिष्य आनंद गिरी ने बताया कि स्वामी जी की तबियत अब सही है और हालत खतरे से बाहर है। वह फिलहाल पूरी तरह से स्वस्थ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed