फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahant Narendra Giri had committed suicide by accusing his own disciple.

Narendra Giri Death Case : अपने ही शिष्य पर आरोप लगाकर खुदकुशी कर ली थी महंत नरेंद्र गिरि ने

Fri, 16 Sep 2022 05:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Sep 2022 05:04 AM IST
सार

महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मठ पहुंचे थे। उन्होंने जांच के लिए एसआईटी के गठन का निर्देश दिया था लेकिन साधु संतों ने एक स्वर से सीबीआई जांच की मांग की थी।

विज्ञापन
Mahant Narendra Giri had committed suicide by accusing his own disciple.
नरेंद्र गिरि मौत मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की जानी मानी हस्ती मठ बाघंबरी गद्दी और बड़े हनुमान मंदिर के महंत नरेंद्र गिरि ने लगभग एक साल पहले 20 सितंबर को फांसी लगाकर खुदकुशी की तो शहर ही नहीं पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। नरेंद्र गिरि ने अपने ही शिष्य आनंद गिरि पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था। सुसाइड नोट और जांच के आधार पर सीबीआई आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। तीनों अभी जेल में हैं। 
विज्ञापन



महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मठ पहुंचे थे। उन्होंने जांच के लिए एसआईटी के गठन का निर्देश दिया था लेकिन साधु संतों ने एक स्वर से सीबीआई जांच की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच की संस्तुति की और 25 सितंबर को सीबीआई टीम ने केस को अपने हाथ में ले लिया।
विज्ञापन

Mahant Narendra Giri had committed suicide by accusing his own disciple.
नरेंद्र गिरि मौत मामला - फोटो : अमर उजाला

महंत नरेंद्र गिरि ने 11 पन्ने के सुसाइड नोट में बताया था कि उन्हें किस तरह उनका ही शिष्य आनंद गिरि ब्लैकमेल कर रहा है। उन्होंने लिखा ‘ आनंद ने कंप्यूटर के माध्यम से किसी लड़की या महिला के साथ आपत्तिजनक फोटो बना ली है। वह धमकी देता है कि वायरल कर देगा। अगर यह वायरल हो गया तो मैं किस-किस को जवाब दूंगा। सच्चाई तो बाद में पता चलेगी लेकिन मेरा नाम बदनाम हो जाएगा।’

Mahant Narendra Giri had committed suicide by accusing his own disciple.
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत मामला। - फोटो : अमर उजाला।

महंत ने सुसाइड नोट में 14 बार आनंद गिरि का नाम लिखा था। इसके अलावा उन्होंने आद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी के बारे में लिखा कि ‘ आद्या और संदीप ने आनंद के साथ मिलकर मेरे साथ विश्वासघात किया। तीनों ने मिलकर एक ऑडियो और वीडियो भी जारी किया था, जिससे भी मेरी बदनामी हुई थी।’ महंत के सुसाइड नोट, तमाम लोगों के बयान और सुबूतों के आधार पर सीबीआई ने आनंद गिरि, आद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। तीनों अभी भी जेल में हैं। 

विज्ञापन

Mahant Narendra Giri had committed suicide by accusing his own disciple.
Prayagraj News : योग गुरु आनंद गिरि और महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

नौ घंटे तक चली कवायद
प्रयागराज। सीबीआई टीम बृहस्पतिवार को करीब सवा ग्यारह बजे मठ में पहुंची और रात आठ बजे के बाद बाहर आई। करीब नौ घंटे तक कवायद चलती रही। इस दौरान महंत नरेंद्र गिरि के कमरे तक जाने की इजाजत बहुत कम लोगों को दी गई थी। मठ के सेवादार भी दूर से सीबीआई की कार्रवाई देखते रहे।


महंत नरेंद्र गिरि के सीलबंद कमरे का ताला सीबीआई ने खोला। कमरे से लगभग तीन करोड़, जेवरात, जमीन के कागजात समेत तमाम चीजें मिलीं, जिन्हें महंत बलवीर गिरि को सौंप दिया गया। - राजेश यादव, सीओ चतुर्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed