{"_id":"6311d89a97e7ab3b6d79576c","slug":"mahant-narendra-giri-death-case-hearing-on-bail-application-of-anand-giri-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत नरेंद्र गिरि मौत मामला : आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली, सात सितंबर को होगी बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत नरेंद्र गिरि मौत मामला : आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली, सात सितंबर को होगी बहस
Fri, 02 Sep 2022 08:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 02 Sep 2022 08:38 PM IST
सार
सीबीआई की ओर से पेश हुए अधिवक्ता संजय कुमार यादव ने कोर्ट को बताया कि इस केस में बहस के लिए विशेष अधिवक्ता नियुक्ति किए गए हैं। जिन्हें दिल्ली से आना है। इसलिए कोई तिथि तय की जाए।
विज्ञापन
anand giri
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या मामले में जेल में बंद उनके शिष्य रहे आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए मामले को आगे बढ़ा दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिया है।
विज्ञापन
सीबीआई की ओर से पेश हुए अधिवक्ता संजय कुमार यादव ने कोर्ट को बताया कि इस केस में बहस के लिए विशेष अधिवक्ता नियुक्त किए गए हैं, जिन्हें दिल्ली से आना है। इसलिए कोई तिथि तय की जाए। कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए सात सितंबर की तिथि निर्धारित की है। याची की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल स्वरूप चतुर्वेदी ने आपत्ति जताई। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि सुनवाई टलते रहना ठीक नहीं है।
विज्ञापन