{"_id":"62179f045b593c44450dc9e3","slug":"mahant-narendra-giri-case-cbi-files-supplementary-affidavit-on-anand-giri-s-bail-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत नरेंद्र गिरि केस : आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर सीबीआई ने फाइल किया पूरक हलफनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत नरेंद्र गिरि केस : आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर सीबीआई ने फाइल किया पूरक हलफनामा
Thu, 24 Feb 2022 08:36 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 24 Feb 2022 08:36 PM IST
सार
इस पर कोर्ट ने रजिस्ट्री विभाग को निर्देशित किया कि मामले में अगली तिथि पर सुनवाई से पूर्व अपलोड करें। कोर्ट ने इसके बाद मामले की सुनवाई केलिए सात मार्च की तिथि निश्चित की है।
विज्ञापन
prayagraj news : महंत आनंद गिरी और योग गुरु आनंद गिरी।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में जेल में बंद आनंद गिरि को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है। आनंद गिरि ने हाईकोर्ट में अपनी जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है।सीबीआई के अधिवक्ता संजय कुमार यादव ने बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान बताया कि मामले में उनकी ओर से पूरक हलफनामा रजिस्ट्री विभाग के जरिए दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
इस पर कोर्ट ने रजिस्ट्री विभाग को निर्देशित किया कि मामले में अगली तिथि पर सुनवाई से पूर्व अपलोड करें। कोर्ट ने इसके बाद मामले की सुनवाई केलिए सात मार्च की तिथि निश्चित की है। कोर्ट ने याची के अधिवक्ता से कहा कि अगर वह जरूरत समझते हो तो जवाबी पूरक हलफनामा दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन