{"_id":"618ac1f2b05cd0114965ff95","slug":"mahant-narendra-giri-case-anand-giri-bail-hearing-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत नरेंद्र गिरि केस: आनंद गिरि की जमानत पर सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत नरेंद्र गिरि केस: आनंद गिरि की जमानत पर सुनवाई आज
Wed, 10 Nov 2021 12:16 AM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
आनंद गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज महंत नरेंद्र गिरि को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल में बंद आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर जिला न्यायालय में बुधवार को सुनवाई होगी। मंगलवार को जमानत पर सुनवाई होनी थी लेकिन टल गई। जमानत की सुनवाई ईसी एक्ट के विशेष न्यायाधीश मृदुल कुमार मिश्रा की कोर्ट में होगी।
विज्ञापन
मंगलवार को अदालत में आनंद गिरि की ओर से जमानत अर्जी पर अधिवक्ताओं ने बहस शुरू की तो पता चला कि जमानत अर्जी के साथ नरेंद्र गिरि की ओर से लिखे गए सुसाइड नोट की टाइप प्रति सीबीआई को उपलब्ध नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
बचाव पक्ष की ओर से एक प्रार्थना पत्र देकर प्रति उपलब्ध कराए जाने के लिए कोर्ट से समय दिए जाने की मांग की गई। अदालत ने दोनों पक्षों की सहमति से 10 नवंबर की तारीख सुनवाई के लिए नियत की है।
विज्ञापन