फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahamandaleshwar Laxmi Narayan of Kinnar Akhara called Kangana Ranaut statement treason

प्रयागराज : किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण ने कंगना रनौत के बयान को बताया देशद्रोह

Mon, 15 Nov 2021 09:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Nov 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Mahamandaleshwar Laxmi Narayan of Kinnar Akhara called Kangana Ranaut statement treason
आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला।

देश की आजादी 2014 में मिली वाले अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान पर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस इस मामले में किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कंगना रनौत के बयान को देशद्रोह बताया। कहा कि अभिनेत्री को अपने बचकाने बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। कंगना का बयान देश के क्रांतिवीरों और शहीदों का अपमान है। इसे किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


प्रयागराज पहुंचीं किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। जिस देश को आजादी इतने त्याग और बलिदान के बाद मिली है उस आजादी को भीख में मिली आजादी बताना पूरे देश और शहीदों का घोर अपमान है। इसके लिए अभिनेत्री को सार्वजनिक से माफी मांगनी चाहिए। इस तरह का बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है।

विज्ञापन

शहीदों का अपमान स्वीकार्य नहीं

आचार्य महामंडलेश्वर ने कहा कि देश के संविधान में सबको बोलने की आजादी देने का तात्पर्य यह नहीं है कि जो चाहे जिसको चाहे जो भी बोल दे। देश के शहीदों का अपमान किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले शख्स से तो कम से कम इस तरह की बयान की उम्मीद नहीं थी। 

अन्नपूर्णा की प्रतिमा वापस लाने का किया स्वागत
महामंडलेश्रर ने कनाडा से मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा वपस लाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अंग्रजों के शासनकाल में इस तरह की तमाम देवी देवताओं की मूर्तियां और हमारी धरोहर को अंग्रेजों ने कब्जे में लेकर अपने संग्रहालय में भेज दिया था। मोदी सरकार अब इसे वापस लाने का प्रयास कर रही है, जिसका स्वागत किया जाना चाहिए। देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य करने वाले सभी संगठनों के साथ किन्नर अखाड़ा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed