{"_id":"666fe9268249cb31f3032380","slug":"mahakumbh-up-roadways-will-promote-mahakumbh-2025-pictures-will-be-put-outside-buses-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Mahakumbh : यूपी रोडवेज महाकुंभ-2025 का करेगा प्रचार, बसाें के बाहर लगेंगी तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Mahakumbh : यूपी रोडवेज महाकुंभ-2025 का करेगा प्रचार, बसाें के बाहर लगेंगी तस्वीरें
Mon, 17 Jun 2024 01:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 17 Jun 2024 01:13 PM IST
सार
यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के बेड़े में तकरीबन 600 बसें है। महाकुंभ तक इसकी संख्या में बढ़ोतरी होगी। रोडवेज की तैयारी है कि महाकुंभ के दौरान सूबे के सभी 75 जिलों के लिए प्रयागराज से सीधी बस सेवा हो। इसके अलावा बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड के प्रमुख शहरों के लिए भी सीधी बस सेवा हो।
विज्ञापन
कुंभ मेला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस यूपी रोडवेज भी महाकुंभ का प्रचार करेगा। मेले के पहले रोडवेज बसें महाकुंभ मेले के रंग में रंगी नजर आएंगी। इसके तहत प्रयागराज रीजन की बसों के बाहरी हिस्से में विशेष तरह की विनायल रैपिंग की जाएगी। इसमें कुंभ, संगम और प्रयागराज से जुड़ी तस्वीरें हाेंगी। ऐसे में यह बसें जिले और प्रदेश से बाहर जाएंगी तो अपने आप ही मेले का प्रचार होगा। अक्तूबर में रैपिंग का कार्य शुरू होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी होगी।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के बेड़े में तकरीबन 600 बसें है। महाकुंभ तक इसकी संख्या में बढ़ोतरी होगी। रोडवेज की तैयारी है कि महाकुंभ के दौरान सूबे के सभी 75 जिलों के लिए प्रयागराज से सीधी बस सेवा हो। इसके अलावा बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड के प्रमुख शहरों के लिए भी सीधी बस सेवा हो। इन सभी शहरों को जाने वाली बसें महाकुंभ की ब्रांडिंग भी करेंगी।
विज्ञापन
बसों के बाहरी हिस्से में महाकुंभ की विनाइल रैपिंग रहेगी, इसमें कुंभ से जुड़े तमाम दृश्य लगाए जाएंगे। इसके अलावा गंगा-यमुना का संगम, अक्षयवट, लेटे हुए हनुमानजी, शाही स्नान की तस्वीर, मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा-यमुना के घाट की तस्वीरें होंगी। बताया जा रहा है कि विनायल रैपिंग के लिए डिजाइन बनाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन