फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Rent a scooty in Mahakumbh, the fare will be this much for 12 hours

Mahakumbh : महाकुंभ में किराए पर लीजिए स्कूटी, 12 घंटे के लिए इतना लगेगा किराया

Sun, 29 Dec 2024 07:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Dec 2024 07:15 PM IST
सार

महाकुंभ पर संगम स्नान करने वाले श्रद्धालु प्रयागराज में स्थित दर्शनीय स्थलों और अन्य पौराणिक और ऐतिहासिक धरोहरों पर भी आसानी से पहुंच सकें, इसके लिए किराए पर स्कूटी देने की व्यवस्था शुरू की गई है। एक प्राइवेट कंपनी ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। श्रद्धालु अपना फोटो पहचान पत्र आदि के माध्यम से स्कूटी को किराए पर ले सकते हैं।

विज्ञापन
Mahakumbh: Rent a scooty in Mahakumbh, the fare will be this much for 12 hours
स्कूटी। सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ में देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालु स्कूटी का भी आनंद ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें पैसे का भुगतान करना होगा। इसके बाद वह 12 घंटे तक स्कूटी से फर्राटा भर सकते हैं। स्कूटी की बुकिंग ऑफ लाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से हो सकेगी। इसके लिए स्कूटी को मंगाने का काम शुरू हो गया है। इसका प्रचार प्रसार भी सोशल मीडिया पर किया जा रहा है।

विज्ञापन


महाकुंभ पर संगम स्नान करने वाले श्रद्धालु प्रयागराज में स्थित दर्शनीय स्थलों और अन्य पौराणिक और ऐतिहासिक धरोहरों पर भी आसानी से पहुंच सकें, इसके लिए किराए पर स्कूटी देने की व्यवस्था शुरू की गई है। एक प्राइवेट कंपनी ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। श्रद्धालु अपना फोटो पहचान पत्र आदि के माध्यम से स्कूटी को किराए पर ले सकते हैं।
विज्ञापन


इस स्कूटी का किराया 700 रुपये निर्धारित किया गया है, जो 12 घंटे के लिए मान्य होगा। इसके बाद भी अगर आपकी यात्रा खत्म नहीं हुई है तो 700 रुपये फिर देकर अगले 12 घंटे के लिए स्कूटी ले सकते हैं। प्रयागराज संगम आने वाले श्रद्धालु चंद्रशेखर आजाद पार्क, हाथी पार्क, भरद्वाज आश्रम, खुसरो बाग, वेणी माधव, नागवासुकि मंदिर, दारागंज, सिविल लाइंस, सरस्वती घाट, आनंद भवन, श्रृंगवेरपुर आदि स्थानों पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों और स्थानीय लोगों को नहीं मिलेगी सुविधा

सेवा प्रदाता कंपनी के मैनेजर अमन अग्रवाल ने बताया कि यह सुविधा दूसरे प्रदेशों और सुदूर जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं को दी जाएगी। प्रयागराज जनपद या यहां के स्कूल, कॉलेज विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले या यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को यह सुविधा नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed