फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Film actor Rajpal reached Mahakumbh, took a dip of faith

Mahakumbh : महाकुंभ में पहुंचे फिल्म अभिनेता ने राजपाल, लगाई आस्था की डुबकी

Sun, 05 Jan 2025 08:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Jan 2025 08:03 PM IST
सार

बॉलीवुड के अभिनेता राजपाल यादव शनिवार को संगम नगरी पहुंचे। उन्होंने गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के साथ ही दद्दा जी के शिविर का जायजा। इस दाैरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है।

विज्ञापन
Mahakumbh: Film actor Rajpal reached Mahakumbh, took a dip of faith
संगम में डुबकी लगाते अभिनेता राजपाल यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बॉलीवुड के अभिनेता राजपाल यादव शनिवार को संगम नगरी पहुंचे। उन्होंने गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के साथ ही दद्दा जी के शिविर का जायजा। इस दाैरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के दाैरान शिविर में महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

दरअसल, 2020 में ब्रह्मलीन हुए दद्दा स्वामी की पुण्य स्मृति में उनके शिष्य, बड़े बेटे अनिल की अगुवाई में इस बार महाकुंभ में महायज्ञ करने जा रहे हैं। सेक्टर-9 गंगेश्वर मार्ग स्थित शिविर में महायज्ञ 24 से 30 जनवरी तक चलेगा, जिसमें सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण व पूजन किया जाएगा। इसके लिए पहले भी फिल्म अभिनेता राजपाल यादव संगम नगरी आ चुके हैं। शनिवार को भी गंगा स्नान और शिविर का जायजा लेने के बाद मेलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उनके साथ लोगों ने सेल्फी भी ली। इस मौके पर मीडिया प्रभारी सनी केसरी, राकेश पाल, सुधीर निषाद आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed