फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Donation is a unique gift of Sanatan culture, Netra Kumbh will bring light into the lives of millio

Mahakumbh : दान सनातन संस्कृति की अनुपम देन, नेत्र कुंभ से लाखों लोगों के जीवन में आएगी रोशनी

Mon, 06 Jan 2025 06:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Jan 2025 06:48 PM IST
सार

नेत्र कुंभ के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन में रोशनी आएगी। वह इंद्रधनुषी दुनिया को देख सकेंगे। नेत्र कुंभ का आयोजन महाकुंभ मेला का सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।

विज्ञापन
Mahakumbh: Donation is a unique gift of Sanatan culture, Netra Kumbh will bring light into the lives of millio
स्वामी अवधेशानंद, आचार्य महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने रविवार को कहा कि सनातन संस्कृति का मूल तत्व परमार्थ है। दान हमारी संस्कृति की सुदीर्घ अभिव्यक्ति है। नेत्र कुंभ के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन में रोशनी आएगी। वह इंद्रधनुषी दुनिया को देख सकेंगे। नेत्र कुंभ का आयोजन महाकुंभ मेला का सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।

विज्ञापन


कुंभ नगर के सेक्टर छह में बजरंग दास स्थित नेत्र कुंभ-2025 के उद़घाटन अवसर पर स्वामी अवधेशानंद ने कहा कि नेत्र मानव का सबसे अधिक संवेदनशील अंग है। इससे हम जगत को देख पाते हैं। नेत्र नहीं होने से जीवन में अपूर्णता होती है। इस दौरान इस्कान के अध्यक्ष स्वामी गौरांग दास प्रभु ने कहा कि इंद्रियों के माध्यम से हम विभिन्न वस्तुओं का अनुभव करते हैं। इंद्रियां निरंतर विभिन्न वस्तुओं को ढ़ूंढ़ती है। अपेक्षित वस्तु नहीं मिलती है तो वह निराश हो जाती है। नेत्र नहीं होने से व्यक्ति प्रकाशवान जगत को नहीं देख पाता है। नेत्र कुंभ का आयोजन सेवा भाव का अप्रतिम उदाहरण है। इस्कान सदा मानव सेवा के क्षेत्र में हाथ में हाथ मिलाकर चलेगा।

विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर विश्व का सबसे बडा आध्यात्मिक स्थल बन गया है। उसके निर्माण के अभी एक वर्ष भी पूरे नहीं हुए हैं। यह श्रीराम की कृपा का देश है। हिन्दू समाज अब जाग रहा है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के संगम तट पर हजारों साल से कुंभ के अवसर पर हिंदू समाज एकत्र होता आ रहा है। इस दौरान रणछोड़दास बापूजी ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी प्रवीण भाई बसानी और सक्षम के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद राज ने भी विचार व्यक्त किए।

इसके पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर नेत्र कुंभ का उद़घाटन किया। आयोजन समिति के महाप्रबंधक सत्य विजय सिंह, मीडिया कोआर्डिनेटर डॉ. कीर्तिका अग्रवाल, डॉ. कमलाकर सिंह, सतपाल गुलाटी, सत्यवीर सिंह आदि ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने नेत्र कुंभ की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। आयोजन समिति के महासचिव सर्वज्ञ राम मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन कवींद्र प्रताप सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed