फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Australian saint was made Mahamandaleshwar by Niranjani Akhara

Mahakumbh:ऑस्ट्रेलिया के संत को निरंजनी अखाड़े ने बनाया महामंडलेश्वर, विधि विधान के साथ दो संतों को दी गई पदवी

Sat, 01 Feb 2025 07:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Feb 2025 07:16 PM IST
सार

निरंजनी अखाड़ा छावनी में शनिवार को वैदिक कर्मकांड केे साथ ऑस्ट्रेलियाई संत समेत दो संतों को महामंडलेश्वर की पदवी दी गई। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि की अगुवाई में विधि-विधान से पूजन-अर्चना के बाद दोनों को पदवी मिली।

विज्ञापन
Mahakumbh: Australian saint was made Mahamandaleshwar by Niranjani Akhara
निरंजनी अखाड़े में विज्ञाननंद गिरि और पुष्पाजंलि गिरि का पट्टाभिषेक किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

निरंजनी अखाड़ा छावनी में शनिवार को वैदिक कर्मकांड केे साथ ऑस्ट्रेलियाई संत समेत दो संतों को महामंडलेश्वर की पदवी दी गई। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि की अगुवाई में विधि-विधान से पूजन-अर्चना के बाद दोनों को पदवी मिली।

विज्ञापन

 

अखाड़े छावनी में धर्म ध्वजा के नीचे पुकार के साथ धार्मिक संस्कार आरंभ हुए। निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने ऑस्ट्रेलियाई संत स्वामी विज्ञानानंद गिरि एवं साध्वी पुष्पांजलि गिरि (वृंदावन) का पट्टाभिषेक किया। निरंजन पीठाधीश्वर ने कहा संत का आध्यात्मिक जीवन साधना, आत्मज्ञान और सेवा से भरा होता है। वह जीवन में परमात्मा के साथ गहरी और सच्ची एकता स्थापित करने का प्रयास करते हैं।

विज्ञापन


अखिल भारतीय अखाडा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा सनातन धर्म में आस्था का अत्यधिक महत्व है क्योंकि आस्था, केवल विश्वास का नहीं बल्कि व्यक्ति की आत्मा के स्तर पर होने वाली गहरी अनुभूति का प्रतीक होती है। आनंद पीठाधीश्वर स्वामी बालकानंद गिरि ने इसे एक एक अत्यंत महत्वपूर्ण और धार्मिक अवसर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखाड़ा सचिव श्रीमहंत राम रतन गिरि, स्वामी प्रेमानंद पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी निरंजन ज्योति, महंत ओमकार गिरि, महंत राधे गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी महेशानंद, महंत दिनेश गिरि, महंत दर्शन भारती, महामंडलेश्वर स्वामी अन्नपूर्णा भारती ने चादर ओढ़ाने की रस्म पूरी की। पदवी मिलने के बाद दोनों संतों ने भगवान कार्तिकेय की कुटिया में पहुंचकर पूजन-अर्चन किया।

दशकों से ऑस्ट्रेलिया में रहकर कर रहेे सनातन का प्रचार

निरंजनी अखाड़े के नवनियुक्त महामंडेलश्वर स्वामी विज्ञानानंद गिरि पिछले करीब डेढ़ दशक से ऑस्ट्रेलिया में रहकर सनातन धर्म का प्रचार कर रहे हैं। अखाड़े ने विदेशों में उनकी सेवा एवं सनातन धर्म के प्रसार में योगदान के चलते यह पदवी उनको प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed