फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: American actress Dakota Johnson reached Sangam with Coldplay singer

Mahakumbh : अमेरिकी अभिनेत्री डकोटा जॉनसन कोल्डप्ले सिंगर क्रिस संग पहुंचीं संगम

Tue, 28 Jan 2025 10:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 Jan 2025 10:54 AM IST
सार

महाकुंभ की चकाचौंध का रंग पूरी दुनिया पर चढ़ चुका है। अरबपति उद्योेगपति लॉरेन पॉवेल जॉब्स के बाद अमेरिकी अभिनेत्री डकोटा जॉनसन अपने मित्र कोल्डप्ले बैंड के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन के साथ तीर्थराज प्रयाग में महाकुंभ नहाने पहुंचीं।

विज्ञापन
Mahakumbh: American actress Dakota Johnson reached Sangam with Coldplay singer
कोल्ड प्ले सिंगर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ की चकाचौंध का रंग पूरी दुनिया पर चढ़ चुका है। अरबपति उद्योेगपति लॉरेन पॉवेल जॉब्स के बाद अमेरिकी अभिनेत्री डकोटा जॉनसन अपने मित्र कोल्डप्ले बैंड के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन के साथ तीर्थराज प्रयाग में महाकुंभ नहाने पहुंचीं। हॉलीवुड स्टॉर क्रिस और डकोटा के ठहरने की व्यवस्था आधुनिक सुविधाओं वाली दुनिया की सबसे बड़ी टेंटसिटी में की गई है। दोनों हॉलीवुड स्टार मौनी अमावस्या पर शाही सवारी और अमृत स्नान का हिस्सा बन सकते हैं।

विज्ञापन


हॉलीवुड स्टार क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन महाकुंभ के तीसरे सबसे बड़े अमृत स्नान में डुबकी लगाने पहुंचे हैं। यहां अपने कॉन्सर्ट के लिए आए विदेशी सितारे महाकुंभ में बही भक्ति का लहरों में बसने से खुद को रोक नहीं सके। हॉलीवुड एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन के साथ अब कोल्डप्ले बैंड के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन जब महाकुंभ मेला पहुंचे तो उनकी झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


संगम में डुबकी लगाने के लिए उमड़े आस्था के जन सैलाब के बीच हॉलीवुड स्टार की आमद ने मेला क्षेत्र को और चटख बना दिया। दोनों स्टार दिन भर मेला क्षेत्र में घूमते और विविध सांस्कृतिक रंगों और पक्षों से परिचित होते रहे। फिलहाल उनका इरादा मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान का साक्षी बनने का है। अमृत स्नान के लिए सभी 13 अखाड़ों की सवारी देखने के लिए उस दिन पूरी दुनिया एक तट पर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed