फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Air Force salute to Mahakumbh, Sukhoi roared over Sangam, Chetak helicopter showed acrobatics

Mahakumbh : महाकुंभ को वायुसेना की सलामी, संगम के ऊपर गरजा सुखोई, चेतक हेलीकॉप्टर ने दिखाई कलाबाजी

Wed, 26 Feb 2025 08:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Feb 2025 08:10 PM IST
सार

महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के मौके पर दोपहर सवा बजे के आसपास एक ओर जहां संगम और गंगा के घाटों पर चल रहे स्नान के बीच लोगों को एकाएक तीन हेलीकॉप्टर एक साथ आते दिखाई दिए।

विज्ञापन
Mahakumbh: Air Force salute to Mahakumbh, Sukhoi roared over Sangam, Chetak helicopter showed acrobatics
महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में संगम पर भारतीय वायु सेना ने एयर शो किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के मौके पर दोपहर सवा बजे के आसपास एक ओर जहां संगम और गंगा के घाटों पर चल रहे स्नान के बीच लोगों को एकाएक तीन हेलीकॉप्टर एक साथ आते दिखाई दिए। एकबारगी लोगों को यही लगा कि यह हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करने के लिए आए हैं, लेकिन लोगों का यह अनुमान गलत निकला। क्योंकि हेलीकॉप्टर के जाते ही दो लड़ाकू विमान वहां से निकले।

विज्ञापन


यह देखते हुए वहां हजारों सिर आसमान की तरफ उठ गए। वहां तालियां बजने लगी और हर हर महादेव का उदघोष भी तेज हो गया।दरअसल महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर्व के दौरान भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पूरे आयोजन को विशेष अंदाज में महासलामी दी। वायुसेना के विमानों की तेज गर्जना सुन श्रद्धालुओं ने आसमान की ओर देख वहां तालियां बजानी शुरु कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान लोग जय श्री राम, हर हर गंगे, हर हर महादेव के लोगों ने खूब जयकारे भी लगाए। तमाम लोग इस ऐतिहासिक पल को अपने मोबाइल फोन में कैद करने लगे। दोपहर बाद संगम नोज के ऊपर हुए एयर शो के वीडियो एवं फोटो सोशल मीडिया में खूब छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



Mahakumbh: Air Force salute to Mahakumbh, Sukhoi roared over Sangam, Chetak helicopter showed acrobatics
महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में संगम पर भारतीय वायु सेना ने एयरशो किया। - फोटो : अमर उजाला।

अमूमन संगम नोज के ऊपर से हर रोज कई बार हेलीकॉप्टर पर्यटकों को सैर कराते हैं, लेकिन आज जो तीन हेलीकॉप्टर कलाबाजी करते हुए एक साथ आए वह सामान्य हेलीकॉप्टर से अलग थे। मालूम पड़ा कि वह चेतक हेलीकॉप्टर है। इनका उपयोग एयर शो के दौरान ज्यादा होता है। इसके बाद दो एएन-32 विमान ने अरैल की ओर से प्रवेश किया। इसके आते ही यह तकरीबन तय हो चुका था कि महाकुंभ में एयरफोर्स द्वारा एयर शो दिखाया जा रहा है। एएन-32 के जाते ही अचानक सुखोई की गर्जना से पूरा महाकुंभ क्षेत्र गूंजा उठा। इस विमान ने आसमान में कलाबाजियां भी दिखाई।

Mahakumbh: Air Force salute to Mahakumbh, Sukhoi roared over Sangam, Chetak helicopter showed acrobatics
महाकुंभ में महाशिवरात्रि पर भारतीय वायु सेना ने संगम पर एयर शो किया। - फोटो : अमर उजाला।

बताया जा रहा है कि मेला प्रशासन के विशेष आग्रह पर ही वायुसेना ने महाकुंभ के समापन पर विमानों द्वारा अपनी महासलामी दी। हालांकि तमाम लोगों में इस बात का अफसोस था कि इस कार्यक्रम की पूर्व में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता एवं ग्रुप कैप्टन समीर गंगाखेडकर ने बताया कि उन्हें भी एयर शो के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। यह अचानक ही हुआ। वायुसेना के शौर्य और पराक्रम ने इस महापर्व के समापन को ऐतिहासिक बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed