फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela will be situated in 770 hectares on the sands of Sangam, six pontoon bridges will be built on Ganga

प्रयागराज माघ मेला : संगम की रेती पर 770 हेक्टेयर में बसेगा माघ मेला, गंगा पर बनेंगे छह पांटून पुल

Sun, 19 Nov 2023 04:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Nov 2023 04:09 PM IST
सार

माघ मेला 15 जनवरी से आठ मार्च तक चलेगा। लगभग 54 दोनों तक चलने वाले इस मेले को पांच सेक्टर में विभाजित किया जाएगा। इस वर्ष सेक्टर एक-ए अरैल में बसेगा। इसके अलावा सेक्टर पांच-ए नागवासुकि के पास भी बसाया जाएगा।

विज्ञापन
Magh Mela will be situated in 770 hectares on the sands of Sangam, six pontoon bridges will be built on Ganga
माघ मेला - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ के रिहर्सल के रूप में होने वाले माघ मेला-2024 की योजना तैयार कर ली गई है। इस बार संगम की रेती पर 770 हेक्टेयर में तंबुओं की नगरी बसाई जाएगी। पांच सेक्टरों में विभाजित होने वाले इस मेला क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए पहली बार गंगा पर छह पांटून पुल बनाए जाएंगे। इस बार माघ मेला 54 दिन तक चलेगा।

विज्ञापन


माघ मेला 15 जनवरी से आठ मार्च तक चलेगा। लगभग 54 दोनों तक चलने वाले इस मेले को पांच सेक्टर में विभाजित किया जाएगा। इस वर्ष सेक्टर एक-ए अरैल में बसेगा। इसके अलावा सेक्टर पांच-ए नागवासुकि के पास भी बसाया जाएगा। मेला क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए छह पांटून पुल बनाए जाएंगे। लगभग 110 किलोमीटर लंबी चकर्ड प्लेट्स सड़कें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन


मेला प्राधिकरण के आईट्रिपल सी सभागार में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के साथ कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने माघ मेले की तैयारियों की देर शाम समीक्षा की। बताया गया कि माघ मेले में कई नए प्रयोग किए जाएंगे। मेला क्षेत्र में 165 सोलर हाइब्रिड एलईडी स्ट्रीट लाइट, 10 वाटर एटीएम लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टैंड पोस्ट के प्लेटफॉर्म डिजाइन में परिवर्तन होगा। काली और त्रिवेणी पांटून पुलों के दोनों तरफ डीलीनिएटर्स लगाए जाएंगे, जो रात में लोगों को गाइड करेंगे। श्रद्धालुओं के लिए संकेतसूचक के रूप में पहली बार मैं यहां हूं... का साइन बोर्ड भी लगेगा। जगह-जगह थीमबेस द्वार होंगे। शौचालयों में ओडर फ्री सॉल्यूशन का प्रयोग होगा और नई डिजाइन वाले चेंजिंग रूम लगाए जाएंगे। इस मौके पर प्रभारी मेलाधिकारी दयानंद प्रसाद के अलावा कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Trending Videos

समय रहते माघ मेले के कार्य पूर्ण कराने का निर्देश

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने माघ मेले के कार्य समय रहते पूरे कराने के निर्देश दिए। गंगा पर अस्थायी पांटून पुलों के अलावा चकर्ड प्लेट मार्गों का निर्माण टाइमलाइन बनाकर पूर्ण कराने को कहा। मंडलायुक्त ने माघ मेले में शौचालयों की क्वालिटी बेहतर करने पर जोर दिया। कुंभ मेलाधिकारी का कहना था कि मेले से संबंधित कार्यों में सर्विस लेवल बेंच मार्किंग सुनिश्चित की जानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि इस बार अभी तक माघ मेले की तैयारियां सतह पर नहीं आ सकी हैं। गंगा में कटान की वजह से कई जगह टीले बनने से बसावट के लिए जहां भूमि का संकट होगा, वहीं पांटून पुलों के निर्माण में भी दिक्कत आने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed