फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela: Preparations for Maghi Purnima completed, Railways will run ten special trains

Magh Mela : माघी पूर्णिमा की पूरी हुई तैयारी, रेलवे चलाएगा दस स्पेशल ट्रेन, 1500 बसों का भी होगा संचालन

Fri, 23 Feb 2024 05:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Feb 2024 05:52 AM IST
सार

माघी पूर्णिमा का पर्व शनिवार 24 फरवरी को है। पर्व के एक दिन पूर्व वाराणसी से प्रयागराज के लिए 23 फरवरी की रात 22.30 बजे चलेगी। जो रात दो बजे प्रयागराज रामबाग पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन 24 फरवरी को प्रयागराज रामबाग से सुबह 09.25 बजे चलकर दोपहर एक बजे बनारस पहुंचेगी।

विज्ञापन
Magh Mela: Preparations for Maghi Purnima completed, Railways will run ten special trains
माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माघ मेले के पांचवें महत्वपूर्ण स्नान पर्व माघी पूर्णिमा की तैयारियों को रेलवे और रोडवेज ने अंतिम रूप दे दिया है। पर्व के मौके पर यूपी रोडवेज ने जहां 1500 बसों के संचालन की बात कही है तो वहीं रेलवे द्वारा दस स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की गई है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए माघी पूर्णिमा के मौके पर प्रयागराज रामबाग एवं झूंसी रेलवे स्टेशन पर सभी ट्रेनों के ठहराव की भी घोषणा की गई है।

विज्ञापन


माघी पूर्णिमा का पर्व शनिवार 24 फरवरी को है। पर्व के एक दिन पूर्व वाराणसी से प्रयागराज के लिए 23 फरवरी की रात 22.30 बजे चलेगी। जो रात दो बजे प्रयागराज रामबाग पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन 24 फरवरी को प्रयागराज रामबाग से सुबह 09.25 बजे चलकर दोपहर एक बजे बनारस पहुंचेगी। इसी तरह बनारस से प्रयागराज के लिए 24 फरवरी की सुबह आठ बजे एक और स्पेशल ट्रेन चलेगी जो सुबह 11.30 बजे यहां पहुंच जाएगी। यहां से यही ट्रेन 24 फरवरी की शाम 5.10 बजे चलकर रात 8.45 बजे बनारस पहुंच जाएगी।

विज्ञापन

इन सभी ट्रेन में 12 कोच रहेंगे। इसी तरह प्रयाग जंक्शन से अयोध्या के लिए दो स्पेशल ट्रेन भी शनिवार को चलाई जाएगी। वहीं प्रयागराज जंक्शन से भीड़ देखकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय, कानपुर और मानिकपुर की ओर स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की गई है। इसके अलावा प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर और प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस का 24 फरवरी को दोनों ओर से सूबेदारगंज स्टेशन पर ठहराव होगा।
 

प्रयागराज जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड से यात्रियों के प्रवेश पर रोक माघी पूर्णिमा के दिन भी रहेगी। इस दौरान सिविल लाइंस साइड से सिर्फ यात्रियों की निकासी होगी। यात्रियों का प्रवेश सिटी साइड से ही होगा। 23 फरवरी की रात 12 बजे से 24 फरवरी की रात 12 बजे तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा। वहीं दूसरी ओर यूपी रोडवेज पर्व पर 1500 बसें चलाएगा। बसों का संचालन सिविल लाइंस, जीरो रोड बस स्टेशन से होगा। भीड़ बढ़ने पर झूंसी, नैनी, लीडर रोड से भी बसें चलाई जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed