{"_id":"63ad9bdf1c86f6510a404539","slug":"magh-mela-prayagraj-bhoomipujan-of-dadaji-s-camp-completed-construction-of-1-25-crore-shivling-will-start-fr","type":"story","status":"publish","title_hn":"Magh Mela Prayagraj : दद्दाजी के शिविर का भूमिपूजन संपन्न, सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण 20 जनवरी से होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Magh Mela Prayagraj : दद्दाजी के शिविर का भूमिपूजन संपन्न, सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण 20 जनवरी से होगा शुरू
Thu, 29 Dec 2022 07:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 29 Dec 2022 07:23 PM IST
सार
गोलोकवासी गृहस्थ संत देवप्रभाकर शास्त्री (दद्दाजी) के शिविर का भूमिपूजन बृहस्पतिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। माघमेला में ओल्ड जीटी रोड स्थित शिविर में 20 से 26 जनवरी 2023 तक सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण होगा।
विज्ञापन
माघ मेले में दद्दाजी के शिविर के लिए हुआ भूमि पूजन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोलोकवासी गृहस्थ संत देवप्रभाकर शास्त्री (दद्दाजी) के शिविर का भूमिपूजन बृहस्पतिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। माघमेला में ओल्ड जीटी रोड स्थित शिविर में 20 से 26 जनवरी 2023 तक सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण होगा। यह कार्यक्रम दद्दा शिष्य मंडल के प्रमुख अनिल शास्त्री (बड़े भइया) के सानिध्य में आयोजित होगा।
विज्ञापन
दद्दा शिष्य मंडल के संयोजक योगेश यादव के नेतृत्व में गुरुवार को गंगोली शिवाला के पास ओल्ड जीटी रोड स्थित शिविर में भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
आचार्यों ने मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन कराया। इस अवसर पर दद्दा शिष्य मंडल के वरिष्ठ सदस्य संतोष उपाध्याय, संतोष शुक्ला, अठाईराम यादव, संजय सिंह, दीपक धुस्सा, मनोज पांडेय, नीरज मिश्रा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। भूमिपजन के उपरांत शिविर की तैयारिया प्रारंभ हो गई। संयोजक योगेश यादव ने सभी धर्म प्रेमियों से आग्रह किया है की शिवलिंग निर्माण कार्य में भाग ले। बड़े भइया अनिल शास्त्री सात जनवरी को मघमेला में आएंगे।
विज्ञापन