फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh mela kalpvasi

मास पर्यंत यज्ञ-अनुष्ठानों की पूर्णाहुति,आज विदा होंगे कल्पवासी

Sun, 09 Feb 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Magh mela kalpvasi
Magh mela kalpvasi - फोटो : ALDCOMPACT
साधु-संतों, कल्पवासियों के शिविरों में दिन भर मंत्रोच्चार, गूंजे भजन-कीर्तन
विज्ञापन

प्रयागराज। माघी पूर्णिमा से पहले साधु-संतों और कल्पवासियों के शिविरों में मास पर्यंत चलने वाले यज्ञ-अनुष्ठानों की पूर्णाहुति आरंभ हो गई। शनिवार को कहीं झांकियां निकलीं तो कहीं दिन भर आहुतियां होती रहीं। अखंड पाठ, जप, तप और ध्यान के अनुष्ठानों के संकल्प पूरे होने पर भंडारे भी चले और दान-पुण्य का सिलसिला भी। रविवार को माघी पूर्णिमा पर डुबकी केसाथ लाखों गृहस्थ कल्पवासी अपने शिविरों से विदा हो जाएंगे।



शनिवार को माघ मेला के हर सेक्टर में सुबह से ही अनुष्ठानों की पूर्णाहुतियां आरंभ हो गईं। संगम नोज स्थित गंगा सेना के शिविर में योग गुरु आनंद गिरि के सानिध्य में चल रहे मास पर्यंत महायज्ञ की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति हुई। इस दौरान संतों-भक्तों की भीड़ लगी रही। भंडारे में कतारबद्ध होकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी तरह ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ ट्रस्ट के सदस्य जगदगुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के पंडाल में भी आहुतियों के बाद प्रवचन हुआ। इसी तरह अपर संगम मार्ग पर स्थित शीता मंदिर के महंत पं. शिव प्रसाद पांडेय लिंगिया महाराज ने भी मास पर्यंत अनुष्ठानों की सविधि पूर्णाहुति की।
विज्ञापन

इसके अलावा जगदीश रैंप के पास महामंडलेश्वर प्रेम दास महाराज के बालाजी आश्रम शिविर, वाहिगुरु शिविर, ऊं नम: शिवाय शिविर सेक्टर पांच स्थित डूंग जी महाराज के शिविर में अन्नक्षेत्र में हजारों की तादाद में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद वस्त्र का भी वितरण किया गया। इसके अलावा मोरी मार्ग, दंडी स्वामी नगर के शिविरों में भी दिन भर पूर्णाहुतियां होती रहीं और मंत्र गूंजते रहे। रविवार को पुण्य की डुबकी लगाने के साथ ही कल्पवासी और श्रद्धालु शिविरों से विदा हो जाएंगे। सैकड़ों की तादाद में कल्पवासियों के शिविर शनिवार को ही खुल गए। सामान लेकर उनकेपरिजन दिन भर मेला क्षेत्र से निकलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभु श्रीराम राज्याभिषेक की सजी झांकी, गूंजे मंगलचार
प्रयागराज। प्रभु श्रीराम राज्याभिषेक की झांकी के दर्शन के लिए शनिवार की शाम संतों-भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान गगनभेदी जयकारे गूंजते रहे। महिलाओं ने मंगलचार गाए और पुष्पवर्षा होती रही। त्रिवेणी मार्ग स्थित लवकुश मंदिर आश्रम अयोध्या के शिविर में शाम को बाजेगाजे के साथ राम राज्याभिषेक की झांकी सजाई गई। इस अवसर को भजनों और मंगलगीतों से संगीतमय बनाया गया था। मंदिर केमहंत स्वामी रामकेवल दास महाराज की मौजूदगी में मां बगलामुखी के मंत्रों से यज्ञकुंड में आहुति भी दी गई। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed