{"_id":"aa0180b3d3b16cc9575185240f85ca39","slug":"magh-mela-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली, पानी सहित बुनियादी सुविधाओं के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली, पानी सहित बुनियादी सुविधाओं के लिए मारामारी
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sun, 11 Jan 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ मेला शुरू हुई कई दिन बीत गए लेकिन कल्पवासियाें, संन्यासियों की समस्याएं अभी समाप्त नहीं हुई। कल्पवासी, संन्यासी बड़ी संख्या में मेलाधिकारी कार्यालय पहुंच रहे हैं। रविवार को भी यही हाल रहा। परेशानियों से जूझ रहे कल्पवासी, संन्यासियों ने मेलाधिकारी कार्यालय घेरे रखा। इसके बावजूद भी उन्हें उनकी जरूरत के मुताबिक सुविधाएं नहीं मुहैया कराई गईं।
सेक्टर चार में वशिष्ठाचार्य महाराज, सिद्धेश्वर महादेव आश्रम, निर्धन निर्बल उत्थान समिति के व्यवस्थापक और संत संघर्ष समिति के संयोजक आचार्य दिनेश दूबे कहते हैँ कि ये सभी शिविर कई सालों से लग रहे हैं। हर साल मेला प्रशासन के द्वारा कई बुनियादी सुविधाएं पूरी की जा रही हैं लेकिन इस बार कदम-कदम पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेला प्रशासन बड़ी मुसीबत से एक-एक शौचालय, नलकूप की सुविधा दी है।
इसी तरह की शिकायत दंडीवाड़ा आश्रम के दिव्य स्वरूप बह्मचारी कहते हैँ कि कई बार आंदोलन, प्रदर्शन करने के बावजूद अभी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। दिव्य स्वरूप बह्मचारी मेला कैंप कार्यालय पर शिकायत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मेला शुरू हुए कई दिन बीत गए लेकिन दंडीबाड़ा शिविर दुर्व्यवस्था का शिकार है। इसी तरह बुनियादी सुविधाओं की मांग करते हुए बड़ी संख्या में लोग मेलाधिकारी कार्यालय/कैंप कार्यालय पहुंचे हुए थे। हालांकि बहुतों की समस्याओं का निदान नहीं हो सका। मेला प्रबंधक राममूर्ति तिवारी कहते हैं कि कल्पवासियों, संन्यासियों की दिक्कतों को दूर करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।