फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Magh Mela 2026 Devotees Take Holy Dip at Sangam, Paush Purnima Snan Date

Magh Mela 2026: संगम में आस्था का सैलाब...लगा रहे पवित्र त्रिवेणी में डुबकी; पौष पूर्णिमा पर पहला मुख्य स्नान

Sat, 03 Jan 2026 09:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 Jan 2026 09:31 AM IST
सार

Magh Mela 2026 Snan: प्रयागराज में पौष पूर्णिमा स्नान जारी है। पौष पूर्णिमा के अवसर पर संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। लाखों श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। माघ मेले पर 25 लाख श्रद्धालुओं के पुण्य की डुबकी लगाने का अनुमान है। 

विज्ञापन
Prayagraj Magh Mela 2026 Devotees Take Holy Dip at Sangam, Paush Purnima Snan Date
पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के पावन संगम स्थल पर पौष पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। शनिवार की अलसुबह से ही लाखों श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। 
विज्ञापन


अमर उजाला के वरिष्ठ रिपोर्टरों मुनींद्र वाजपेई और शिव त्रिपाठी द्वारा संगम से सीधे मिल रही जानकारी के अनुसार, इस शुभ स्नान के साथ ही एक माह तक चलने वाले कल्पवास का शुभारंभ भी हो गया है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और धार्मिक अनुष्ठान
पौष पूर्णिमा के स्नान के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे हैं। भोर होते ही संगम तट पर जयकारों का शोर गूंजने लगा था। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है, लेकिन भक्ति की भावना सभी को प्रेरित कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।



 

पौष पूर्णिमा स्नान पर 25 लाख श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान
पौष पूर्णिमा स्नान के लिए शुक्रवार देर रात तक लाखों श्रद्धालु संगम तट पर पहुंच गए। मेला क्षेत्र जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति रही। कल्पवासियों ने भी शिविरों में डेरा डाल दिया। पौष पूर्णिमा स्नान को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए हैं।


 

मेला के सातों सेक्टर के पांटून पुलों को वनवे कर दिया गया है। शनिवार को पौष पूर्णिमा पर प्रशासन का करीब 25 लाख श्रद्धालुओं के पुण्य की डुबकी लगाने का अनुमान है। सीएम योगी ने माघ मेला के आगाज पर कल्पवासियों व श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं।
 

प्रशासन का दावा है कि इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। मेला क्षेत्र में 17 अस्थायी थाने और 42 पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। एसपी मेला नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि सुरक्षा के लिए 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने भी मोर्चा संभाल लिया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed