फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   magh mela 1

निर्मल गंगा में लगाएंगे डुबकी

Sat, 10 Jan 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 10 Jan 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
magh mela 1
निर्मल गंगाजल की मांग को लेकर शुक्रवार को दंडीबाड़ा के संतों ने गंगोली शिवाला तट पर धरना दिया और संकल्प दोहराया कि जब तक संगम तट पर स्वच्छ गंगाजल उपलब्ध नहीं होगा तब तक वे डुबकी नहीं लगाएंगे।   
विज्ञापन

अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति के तत्वावधान में आंदोलित दंडी संतों ने पौष पूर्णिमा के स्नान का बहिष्कार किया और पीएम तक से स्वच्छ गंगाजल के लिए गुहार लगाई। निर्मल गंगाजल में मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या का स्नान को आतुर संतों का कहना है कि गंगाजल पाने के बाद ही धरना समाप्त होगा। अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति के संरक्षक स्वामी महेश्वराश्रम ने स्पष्ट कहा कि आस्था के मेले में सिर्फ गंगाजल की उपलब्धता अनिवार्य है, विडंबना है कि देश भर से पुण्य की डुबकी लगाने आए संत महात्माओं कल्पवासियों के स्नान को संगमतट पर गंगाजल ही उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


अध्यक्ष विमलदेव आश्रम ने कहा कि मकरसंक्रांति पर्व के चार दिन शेष है पर अभी तक गंगाजल के दर्शन नहीं हुए। हमें हर हाल में अविरल और निर्मल गंगाजल चाहिए। गंगाजल पाए बगैर धरना समाप्त नहीं होगामहामंत्री स्वामी ब्रह्माश्रम ने कहा संगम में जो जल दिखाई पड़ रहा है वह यमुना और शहर के सीवर का मल जल है। उन्होंने कहाकि गंगाजल के बिना कल्पवास एवं स्नान पर्व की अवधारणा ही अधूरी है।  धरने पर बैठने वालों में शंकरआश्रम, ब्रह्मस्वरूप आश्रम, राजेश्वर आश्रम, आनंद देव आश्रम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed