फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mafia Mukhtar Ansari's sharp shooter arrested

प्रयागराज: मऊ पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया मुख्तार अंसारी का शूटर बृजेश सोनकर

Sat, 24 Aug 2019 01:33 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 24 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Mafia Mukhtar Ansari's sharp shooter arrested
मुख्तार अंसारी
प्रयागराज पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को मऊ पुलिस की सहायता से मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर बृजेश सोनकर को कैंट के बाबा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उस पर मऊ में हुए डबल मर्डर में 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


यह सब मऊ पुलिस की सूचना और मदद से ही संभव हो सका। दरअसल मऊ पुलिस ने ही प्रयागराज के एसएसपी को सूचना दी थी कि मऊ से 50 हजार का इनामी बृजेश कुमार सोनकर शुक्रवार को एमपीएमएलए कोर्ट जा सकता है। सूचना के आधार पर मऊ के कोपागंज के थानाध्यक्ष विनीत सिंह सुबह ही मौके पर पहुंच गए थे। 
विज्ञापन


एसएसपी ने उनके साथ क्राइम ब्रांच प्रभारी बृजेश सिंह और स्वाट प्रभारी वृंदावन राय और उनकी टीम को भी लगाया था। पुलिस को पता चला था कि वह सफेद स्कॉर्पियो से आया है। योजना के अनुसार पुलिस को कचहरी के पास ही उसकी गाड़ी दिख गई। इसके बाद पीछा कर कैंट के बाबा चौराहे से बृजेश सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम एसपी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि बृजेश ने मुख्तार के साथ कई आपराधिक घटनाएं की हैं। उसके खिलाफ कई मामले चल रहे हैं। इसमें एससीएसटी एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और सीएलए एक्ट भी शामिल हैं। डबल मर्डर में उसके खिलाफ 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed