फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mafia Atiq wife shaista parveen said children are innocent, framed

माफिया अतीक की पत्नी बोली- निर्दोष हैं बच्चे, फंसाया गया, सीएम से लगाई जांच की गुहार

Fri, 28 Oct 2022 07:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Oct 2022 07:39 PM IST
सार

माफिया की पत्नी ने कहा कि हम लोगों के खिलाफ बहुत कार्रवाई हुई और उसे लेकर शिकायत नहीं है। इसलिए क्योंकि बीजेपी हिंदू मुस्लिम की नीति व एजेंडे के तहत काम कर रही है। उन्होंने अफसरों पर भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
Mafia Atiq wife shaista parveen said children are innocent, framed
अतीक अहमद और पत्नी शाइस्ता परवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अहमदाबाद जेल में बंद बाहुबली माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने शुक्रवार को कहा कि उनके बेटे अली को साजिश के तहत फंसाया गया। साथ ही कहा कि उनके बेटे पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी हो रही है। यही नहीं उन्होंने पुलिस अफसरों पर भी आरोप लगाया। 

विज्ञापन



प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाइस्ता ने कहा कि उन्होंने एक पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा है। पत्र में लिखा है कि उनके 18-20 साल के पढ़ने वाले बच्चे जेल भेजे जा रहे हैं। 18 साल के बेटे अली को फंसाया गया। उच्चस्तरीय जांच कराई जाए कि किन लोगों की साजिश से ऐसा हुआ। 
विज्ञापन



माफिया की पत्नी ने कहा कि हम लोगों के खिलाफ बहुत कार्रवाई हुई और उसे लेकर शिकायत नहीं है। इसलिए क्योंकि बीजेपी हिंदू मुस्लिम की नीति व एजेंडे के तहत काम कर रही है। उन्होंने अफसरों पर भी आरोप लगाया। कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए कुछ अफसर जिनमें आईजी प्रयागराज प्रमुख हैं, ने विरोधियों से मिलकर फर्जी मुकदमा लिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मामले में आईजी प्रयागराज रेंज डॉ. राकेश सिंह का कहना है कि अतीक ही नहीं, कानून से खिलवाड़ करने वाले सभी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसमें जो भी उसका सहयोगी होगा, वह बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर बिना किसी दबाव के कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed