नैनी जेल : कड़ी निगरानी में माफिया अतीक के पुत्र अली और गुर्गे, सुबह शाम दोनों समय ली जा रही तलाशी
केंद्रीय कारागार नैनी में जेल खुलने व बंद होने से पहले अली अहमद के साथ अतीक के गुर्गों की बैरक की तलाशी की जा रही है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशि कांत सिंह के निलंबन के बाद से ही जेल प्रशासन द्वारा सख्ती और बढ़ा दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय कारागार नैनी में जेल खुलने व बंद होने से पहले अली अहमद के साथ अतीक के गुर्गों की बैरक की तलाशी की जा रही है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशि कांत सिंह के निलंबन के बाद से ही जेल प्रशासन द्वारा सख्ती और बढ़ा दी गई है। वहीं जेल प्रशासन बंदी रक्षकों व लंबरदारों पर भी नजर रख रहा है।
नैनी जेल में माफिया अतीक अहमद के बेटे के साथ मुख्तार का साला आतिफ रजा सहित अतीक के एक दर्जन से अधिक गुर्गे व गैंग सदस्य बंद हैं। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही शासन जेल में बंद इन अपराधियों पर विशेष नजर बनाए रखे हुए है।
बीते बीस दिनों में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के साथ ही डीआईजी जेल एके सिंह द्वारा भी केंद्रीय कारागार नैनी का निरीक्षण किया जा चुका है। वहीं मंगलवार को वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह को कार्य में लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया गया था।