फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Madhusudan and Panchu Ram appointed chairman of UP Bar Council

UP Bar Council : यूपी बार कौंसिल के संयुक्त रूप से चेयरमैन निर्वाचित हुए मधुसूदन और पांचू राम

Sun, 31 Jul 2022 11:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Jul 2022 11:26 PM IST
सार

UP Bar Council  Chairman पद के लिए निर्वाचित दो प्रत्याशियों में गोरखपुर के मधुसूदन त्रिपाठी और इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता पांचू राम मौर्य को बराबर मत मिले। दोनों प्रत्याशियों को 13-13 मतदाताओं ने वोटिंग की।

विज्ञापन
Madhusudan and Panchu Ram appointed chairman of UP Bar Council
Prayagraj News : बार काउंसिल के चेयरमैन निर्वाचित हुए मधुसूदन और पांचू राम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश बार कौंसिल की नई कार्यकारिणी के लिए रविवार को 2 पदों पर हुए चुनाव में चेयरमैन के लिए मधुसूदन त्रिपाठी व पांचू राम मौर्य निर्वाचित हुए। जबकि उपाध्यक्ष पद पर जय नारायण पांडेय ने बाजी मारी। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नई कार्यकारिणी को कार्यभार सौंप दिया गया। नई कार्यकारिणी सोमवार से अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी।

विज्ञापन



चेयरमैन पद के लिए निर्वाचित दो प्रत्याशियों में गोरखपुर के मधुसूदन त्रिपाठी और इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता पांचू राम मौर्य को बराबर मत मिले। दोनों प्रत्याशियों को 13-13 मतदाताओं ने वोटिंग की। समान मत मिलने से निर्वाचन अधिकारी द्वारा दोनों को संयुक्त रूप से चेयरमैन घोषित किया। कहा गया कि दोनों निर्वाचित प्रत्याशी छह-छह महीने की अवधि तक चेयरमैन के पद के दायित्वों का निर्वहन करेंगे। पहले छह महीने (एक अगस्त से 31 जनवरी 2023 तक) मधुसूदन त्रिपाठी चेयरमैन का काम देखेंगे फिर उसके बाद पांचू राम मौर्य (एक फरवरी 2023 से 31 जुलाई 2023 तक) दायित्व संभालेंगे।

विज्ञापन

Madhusudan and Panchu Ram appointed chairman of UP Bar Council
Prayagraj News : यूपी बार काउंसिल का चेयरमैन चुने जाने पर पांचू राम का स्वागत करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।

इसके पहले रविवार को हुए मतदान में कुल 26 मतदाताओं ने वोट डाले। इसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के महाधिवक्ता अजय कुमार मिश्रा ने बार कौंसिल कार्यालय पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। वोटिंग के बाद मतों की गिनती शुरू हुई। चेयरमैन पद पर उक्त दोनों विजयी प्रत्याशियों के अलावा बलवंत सिंह भी मैदान में थे। उन्हें एक भी वोट नहीं मिला। हालांकि शुरू में इस पद पर कुल पांच लोगों ने दावेदारी की थी।


बाद में इमरान माबूद खान और अमरेंद्र नाथ सिंह ने अपनी दावेदारी वापस ले ली। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए विजयी प्रत्याशी जय नारायण पांडेय को 14 मत मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे शिव किशोर गौड़ को 12 मत ही प्राप्त हुए। सदस्य सचिव निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों पदों पर विजयी प्रत्याशियों का कार्यकाल एक अगस्त से 31 जुलाई 2023 तक रहेगा। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन देवेंद्र मिश्र नगरहा, जानकी नाथ पांडेय सहित बड़ी संख्या सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed