{"_id":"5ee790a80ceadc34b6071061","slug":"mad-dog-kills-innocent-child-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में पागल कुत्ते ने मासूम बच्चे को नोंचकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में पागल कुत्ते ने मासूम बच्चे को नोंचकर मार डाला
Mon, 15 Jun 2020 08:46 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 15 Jun 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके में कई दिनों से घूम रहे पागल कुत्ते ने एक मासूम को नोंच डाला। घटना की जानकारी होने पर आक्रोशित बच्चे के परिजनों व ग्रामीणों ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। बुरी तरह से घायल मासूम को इलाज के लिए प्रयागराज स्थित एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बाघराय थाना क्षेत्र के पवासी गांव निवासी वेद प्रकाश गौतम का पुत्र वेदांश (2) रविवार की शाम घर के पास खेल रहा था। इस दौरान एक पागल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उसने बच्चे के शरीर में कई जगह काट लिया। बच्चे की चीख पर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और लाठी-डंडे से उसे पीट-पीटकर मार डाला।
इधर मासूम को परिजन प्रयागराज ले गए और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सोमवार को बच्चे की मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। वेदांश दो बहनों के बीच में इकलौता भाई था। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले गांव में पागल कुत्ता दर्जन भर लोगों को काट चुका था। इसके साथ ही वह जानवरों को भी काटकर घायल कर चुका है।