फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   M.phil on Shaista's story collection in Hyderabad.

शाइस्ता के कहानी संग्रह पर हैदराबाद में एमफिल

Thu, 20 Jun 2019 12:19 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
M.phil on Shaista's story collection in Hyderabad.
प्रयागराज - फोटो : Prayagraj

उर्दू अदब की कथालेखिका डॉ.शाइस्ता फाखरी के खाते में एक और उपलब्धि आई है। महिलाओं के जीवन के विविध पहलुओं पर केंद्रित उनके चर्चित कहानी संग्रह ’वस्फ पैगंबरी ना मांग’ पर हैदराबाद में एमफिल हुई है। हैदराबाद युनिवर्सिटी की उर्दू विभाग की प्रो. डॉ.रसिया बेगम के निर्देशन में शोध छात्रा शाहिदा ने एमफिल पूरा किया है। तमाम पहलुओं से शोध के बाद शाहिदा की किताब ‘शाइस्ता फाखरी के अफसानवी मजमुए का तनकीदी मुतआला’ नाम से प्रकाशित हुई है।

विज्ञापन


आकाशवाणी में उद्घोषिका शाइस्ता का यह तीसरा कहानी संग्रह है, जिसमें महिलाओं के जीवन पर केंद्रित चौदह कहानियां शामिल हैं। सभी किरदार अपने वजूद की लड़ाई में जूझते हुए कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती हैं। उनकी कहानियों की महिला किरदार भीड़ में होते हुए भी भीड़ से अलग अपनी शिनाख्त करवाती है। गौरतलब है कि इस संग्रह पर शाइस्ता को बिहार उर्दू एकेडेमी से बीस हजार रुपये और उत्तर प्रदेश उर्दू एकेडेमी से पच्चीस हजार रुपये का पुरस्कार हासिल हो चुका है। उनकी कामयाबी पर अनेक रचनाकारों ने उन्हें मुबारकबाद दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed