फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lukman Nate close to Atiq Ahmed and bulldozer of PDA went to Sabu's house

अतीक अहमद के करीबी लुकमान नाटे और साबू के मकान पर चला पीडीए का बुलडोजर

Sat, 30 Jan 2021 10:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Jan 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Lukman Nate close to Atiq Ahmed and bulldozer of PDA went to Sabu's house
prayagraj news : अतीक अहमद के करीबी लुकमान का मकान ढहाता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

अतीक अहमद के दो करीबियों लुकमान नाटे व साबू के मकान शनिवार को बुलडोजर चलवाकर जमीदोंज करवा दिए गए। विकास प्राधिकरण की टीम ने कसार मसारी स्थित दोनों मकानों पर निर्माण अवैध होने के चलते यह कार्रवाई की। माफिया की अवैध संपत्तियों पर यह पीडीए की 51वीं कार्रवाई थी। 

विज्ञापन

Lukman Nate close to Atiq Ahmed and bulldozer of PDA went to Sabu's house
prayagraj news : अतीक अहमद के करीबी लुकमान का मकान ढहाता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

पीडीए की टीम शनिवार सुबह 11 बजे के करीब कसारी मसारी पहुंची। साथ में धूमनगंज, खुल्दाबाद व अन्य थानों की फोर्स मौजूद थी। टीम के तीन बुलडोजरों ने अतीक के करीबी लुकमान उर्फ नाटे व साबू के मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। करीब चार घंटे की कार्रवाई में दोनों मकान जमीदोंज कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lukman Nate close to Atiq Ahmed and bulldozer of PDA went to Sabu's house
prayagraj news : अतीक अहमद के करीबी लुकमान का मकान ढहाता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj
अफसरों के मुताबिक, साबू ने करीब 800 वर्ग गज जमीन पर कब्जा कर रखा था जिसमेंसे 300 वर्ग गज में निर्माण था जबकि 500 वर्ग गज जमीन खाली पड़ी थी। वहीं लुकमान का निर्माण 100 वर्ग गज जमीन पर था जबकि 900 वर्ग गज जमीन पर उसने बाउंड्री कराकर छोड़ रखी थी। पीडीए के जोनल अफसर आलोक पांडेय ने बताया कि दोनों मकानों का निर्माण बगैर नक्शा पास कराए किया गया था। इसी के तहत यह कार्रवाई हुई। खास बात यह रही कि दोनों ही मकान पीडीए की भूमि पर अवैध कब्जा कर बनवाए गए थे। ऐसे मेें निर्माण ध्वस्तीकरण के बाद दोनों ही भूमि पर कब्जा भी प्राप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed