फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LT grade teachers will have to wait for appointment

एलटी ग्रेड शिक्षकों नियुक्ति के लिए करना होगा इंतजार

Tue, 03 Nov 2020 12:46 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
LT grade teachers will have to wait for appointment
एलटी ग्रेड शिक्षकों नियुक्ति के लिए करना होगा इंतजार
विज्ञापन

प्रयागराज। हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय में एलटी ग्रेड शिक्षक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए अभी इंतजार करना होगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट तो जारी कर चुका है, लेकिन चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। वहीं, हिंदी के चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया अभी चल रही है और पांच नवंबर को पूरी होगी। अभिलेख सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों की फाइलें तैयार की जाएंगी और ये फाइलें माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएंगी। निदेशालय भी अपने स्तर से शैक्षिक अभिलेखों की जांच कराएगा। इसके बाद निदेशालय की ओर से नियुक्ति के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
पंद्रह विषयों में एलटी ग्रेड शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 29 जुलाई 2018 को आयोजित की गई थी। पेपर लीक मामले में हिंदी और सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट फंसा हुआ था। मामले की जांच एसटीएफ की ओर से की जा रही थी। एसटीएफ ने जब सितंबर 2020 में मामले से संबंधित अंतिम चार्जशीट दाखिल की तो उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पहले हिंदी और फिर सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट जारी किया। हिंदी में एलटी ग्रेड शिक्षक के 1433 पद हैं, जिनमें से 1432 पदों पर चयन हुआ है और एक पद का रिजल्ट रोका गया है। वहीं, सामाजिक विज्ञान में 1854 पदों के मुकाबले 1852 पदों पर चयन हुआ है और दो पदों का रिजल्ट रोका गया है।
विज्ञापन

हिंदी विषय में चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, सामाजिक विज्ञान विषय में चयनित अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम जारी होने का इंतजार है। बाकी विषयों के अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित किए जा चुके हैं और उन्हें नियुक्ति पत्र भी मिल चुका है। वहीं, हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग के अभी इंतजार करना होगा। आयोग में अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी फाइलें तैयार की जाएंगी। इसके बाद फाइलें माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएंगी। निदेशालय की ओर से भी अभ्यर्थियों की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद काउंसलिंग शुरू कराई जाएगी और फिर विद्यालय आवंटित कर नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed