{"_id":"5da0d9af8ebc3e93c418c132","slug":"lt-grade-teacher-s-recruitment-result-allahabad-news-ald257260070","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय स्कूलों को मिले कला के 468 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय स्कूलों को मिले कला के 468 शिक्षक
विज्ञापन
LT Grade teacher's recruitment result
विवादों के बीच आयोग ने जारी किया एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का रिजल्ट
पुरुष शाखा में 190 और महिला शाखा में 278 पदों पर हुआ अंतिम चयन
प्रयागराज। तमाम विवादों के बीच उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत कला विषय में 468 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। हालांकि, परीक्षा तो 470 पदों पर भर्ती के लिए कराई गई थी, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के मद्देनजर दो पदों का रिजल्ट रोकते हुए उन्हें रिक्त रखा गया है। परिणाम आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। रिजल्ट जारी होने से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद से सत्यापन और रिजल्ट जारी किए जाने की प्रक्रिया फंसी हुई थी।
अभ्यर्थियों ने बुधवार को आयोग में धरना-प्रदर्शन किया और अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार से मुलाकात की। अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि दीपावली से पहले सत्यापन का कार्यक्रम और रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। मुलाकात के अगले ही दिन बृहस्पतिवार को आयोग ने सत्यापन कार्यक्रम जारी कर दिया और शुक्रवार को कला विषय का रिजल्ट भी आ गया। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा पिछले साल 29 जुलाई को आयोजित की गई थी।
कला विषय में पुरुष शाखा के 192 पदों पर भर्ती के लिए कुल 4845 अभ्यर्थी और महिला शाखा के 278 पदों भर्ती के लिए 5520 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। आयोग ने शुक्रवार को पुरुष शाखा के 192 पदों के सापेक्ष 190 पदों और महिला शाखा के सभी 278 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार परीक्षा परिणाम से संबंधित प्राप्तांक एवं श्रेणीवार/पदवार कटऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर जल्द ही प्रदर्शित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों का चयन औपबंधिक रूप से किया गया है। उनके अभिलेखों के सत्यापन के लिए जल्द ही तिथि निर्धारित की जाएगी। सत्यापन न कराने पर अभ्यर्थन निरस्त होगा।
विज्ञापन
कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा परिणाम
कल विषय में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती को लेकर कई याचिकाएं उच्च न्यायालय में दाखिल हैं। इनमें अनिवार्य अर्हता से संबंधित याचिका भी हाईकोर्ट में दाखिल है। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार परीक्षा परिणाम अलग-अलग याचिकाओं पर पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।
अब तक आठ विषयों का रिजल्ट घोषित
पेपर लीक का मामला सामने आने से फंसा था परिणाम
एसटीएफ और एसआईटी कर रही पूरे मामले की जांच
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से शुक्रवार को कला विषय का रिजल्ट जारी किए जाने के बाद अब कुल आठ विषयों के 1813 पदों का अंतिम चयन परिणाम घोषित हो चुका है। वहीं, सात विषयों में चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सत्यापन तिथि भी जारी चुकी है। अभ्यर्थियों को अब नियुक्ति का इंतजार है।
सत्यापन का कार्य पूरा होते ही आयोग अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति शासन को भेज देगा और नौकरी के लिए अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार खत्म होगा। राजकीय स्कूलों में 15 विषयों में एलटी ग्रेड शिक्षकों के कुल 10768 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए परीक्षा पिछले साल 29 जुलाई को आयोजित की गई थी। सात विषयों का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया लेकिन अचानक परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया गया।
मामले में एसटीएफ ने आयोग की तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार को गिरफ्तार कर लिया था। एसटीएफ और एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, अभ्यर्थी भी रिजल्ट और सत्यापन के लिए आयोग पर लगातार दबाव बना रहे थे। महीनों बाद शुक्रवार को परिणाम जारी होने से अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली। इसके साथ ही अन्य विषयों के रिजल्ट आने का रास्ता भी अब साफ हो गया है। हालांकि, आयोग हिंदी और सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट रोक सकता है, क्योंकि इन्हीं दोनों विषयों को लेकर सबसे अधिक विवाद है।
अब तक जिन विषयों का रिजल्ट जारी हुआ है, उनमें कला विषय के 470 पदों के साथ कृषि विषय के 19, संगीत पुरुष शाखा के आठ, महिला शाखा के 60, गृह विज्ञान महिला शाखा के 269, पुरुष शाखा का एक पद, वाणिज्य के 29, उर्दू विषय के 133, शारीरिक शिक्षा के 308 और संस्कृत विषय के 516 पद शमिल हैं। कला को छोड़ बाकी विषयों के चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन 15 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है।