{"_id":"5f244c48c619f865da3fae05","slug":"lt-grade-recruitment-examination-one-arrested-for-changing-answer-sheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा: आंसर शीट बदलने के मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा: आंसर शीट बदलने के मामले में एक गिरफ्तार
Fri, 31 Jul 2020 10:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:22 PM IST
सार
क्या था मामला
- दोनों परीक्षार्थियों सूर्यबली(रोल नंबर 304178 व सूर्यभान( रोल नंबर 304179) की ओएमआर शीट व ओएमआर अटेंडेंस शीट की जांच में मिली थी गड़बड़ी
- ओएमआर अटेंडेंस शीट पर दोनों के नाम के आगे एक-दूसरे की प्रश्नपुस्तिका संख्या की गई थी दर्ज
- जांच में यह भी सामने आया कि दोनों को आयोग की व्यवस्था के मुताबिक नहीं मिली थीं प्रश्र पुस्तिकाएं
- दोनों ही ओएमआर आंसर शीट में रोलनंबर से संबंधित कॉलम में ओवरराइटिंग कर किया गया था संशोधन
- दोनों अभ्यर्थियों की ओएमआर आंसर शीट व ओएमआर अटेंडेंस शीट में अंक चार की लिखावट में भी मिला था अंतर
- जीव विज्ञान के 595 पदों पर भर्ती के लिए हुई थी परीक्षा
- एलटी ग्रेड परीक्षा 29 जुलाई 2018 को 15 विषयों के कुल 10768 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। इनमें जीव विज्ञान के 595 पद भी शामिल हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप्र लोक सेवा आयोग की 2018 एलटी ग्रेड जीव विज्ञान विषय की परीक्षा में धांधली का एक आरोपी शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे लोकसेवा आयोग गेट के पास से तब पकड़ा जब वह रिजल्ट से संबंधित कोई जानकारी लेने आया था। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि मामले के एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
आयोग के अफसरों की ओर से मामले की रिपोर्ट फरवरी में सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई गई थी। जिसमें दो परीक्षार्थी सूर्यबली व सूर्यभान को धोखाधड़ी, कूटरचना व अन्य आरोपों में नामजद किया गया था। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को एसआई भारत सिंह को सूचना मिली कि एक आरोपी सूर्यबली पुत्र रामकरन किसी काम से आयोग के पास आया है। जिसके बाद उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उसने बताया कि वह हंडिया के चकिया का रहने वाला है। यह भी बताया कि उसने 30 हजार रुपये देकर सूर्यभान को परीक्षा में बैठाया था और पूर्व निर्धारित योजना के मुताबिक ही परीक्षा के दौरान उन्होंने ओएमआर शीट पर एक-दूसरे के रोल नंबर व प्रश्न पुस्तिका संख्या दर्ज की। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।