फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LT grade morcha will protest before UPPSC.

परिणाम की घोषणा और सत्यापन के लिए घेराव

Wed, 19 Jun 2019 10:44 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
LT grade morcha will protest before UPPSC.
वॉल पेंटिंग में चिलम सेवा आयोग लिखा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के शेष परिणाम घोषित करने और पूर्व घोषित परिणाम में सफल अभ्यर्थियों का सत्यापन शुरू करने की मांग को लेकर बुधवार को परीक्षार्थियाें ने आयोग पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आयोग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन


छात्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित सैकड़ों की संख्या में पत्र भी भेजे। इस संबंध में हाईकोर्ट में मामला लंबित होने के चलते आयोग के सचिव ने परीक्षार्थियों से मिलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के निर्णय के बाद ही वह परीक्षार्थियों से इस संबंध में बात करेंगे। वहीं छात्रों का कहना था कि एलटी ग्रेड के परिणाम आने तक निरंतर धरना चलता रहेगा। प्रतियोगियों का नेतृत्व कर रहे विक्की खान का कहना था कि अगर सरकार का कोई भी निर्णय एलटी ग्रेड परीक्षा के विरुद्ध जाता है तो हम प्रदर्शन को और तेज करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में कुलदीप, कुसुम यादव, अनुज्ञा दिवेदी, अभिलाषा पांडे, अपर्णा, नितिन चौधरी, रोहित सिंह, जगदीश पटेल, दुर्गेंद्र सिंह, सर्वेश सिंह सहित सैकड़ों प्रतियोगी छात्र छात्राएं शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed