फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LT grade Hindi files will be sent to the Directorate this month

इस माह निदेशालय भेज दी जाएंगी एलटी ग्रेड हिंदी की फाइलें

Sun, 13 Dec 2020 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
LT grade Hindi files will be sent to the Directorate this month
LT grade Hindi files will be sent to the Directorate this month
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत हिंदी के चयनित अभ्यर्थियों की फाइलें इस माह माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेज देगा। हालांकि फाइलें पहले ही निदेशालय को मिल जानी चाहिए थीं, लेकिन अर्हता के विवाद और अन्य कारणों से फाइलें आयोग में ही अटकी रह गईं। आयोग के अफसरों का कहना है कि दिसंबर के अंत तक फाइलें निदेशालय को भेजे जाने की तैयारी है। इसके बाद ही निदेशालय स्तर से चयनित अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित होंगे और नियुक्ति पत्र मिलेंगे।
विज्ञापन

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 29 जुलाई 2018 का आयोजित की गई थी। 35 विषयों में एलटी ग्रेड शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती होनी थी। हिंदी और सामाजिक विज्ञान को छोड़कर बाकी विषयों का रिजल्ट काफी पहले घोषित कर दिया गया था। पेपर लीक मामले में हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान विषय का रिजल्ट अटका रहा। एसटीएफ की ओर से पेपर लीक मामले में अंतिम चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद आयोग ने हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय का रिजल्ट जारी किया। हिंदी में एलटी ग्रेड शिक्षक के 1433 पद थे, जिनमें से 1431 पदों पर अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया।
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सत्यापन प्रक्रिया एक माह पहले पूरी हो चुकी है। एलटी समर्थक मोर्चा के संयोजक विक्की खान का कहना है कि आयोग चयनित अभ्यर्थियों की फाइलें उच्च शिक्षा निदेशालय को भेजने में जितनी देर करेगा, अभ्यर्थियों को उतना ही नुकसान होगा। इसका असर वेतन, भत्तों और इंक्रीमेंट पर पड़ेगा। एक साथ चयनित होने के बावजूद हिंदी के चयनित अभ्यर्थी अन्य विषयों के चयनित अभ्यर्थियों से जूनियर हो जाएंगे। हिंदी के चयनित अभ्यर्थियों ने मांग की है कि उनकी फाइलें माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को जल्द भेजी जाएं, ताकि काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो सके और चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल सके। इस बारे में आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि चयनित अभ्यर्थियों की फाइलें निर्धारित प्रक्रिया के तहत निदेशालय को इसी माह भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्हता के विवाद में जा सकती है कई की नौकरी
हिंदी विषय में अर्हता के विवाद के कारण कई अभ्यर्थियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। आयोग ने विज्ञापन में अर्हता निर्धारित की थी कि बीए में हिंदी एवं इंटरमीडिएट में संस्कृत विषय के साथ बीएड की उपाधि होनी चाहिए। बहुत से ऐसे अभ्यर्थियों ने भी फॉर्म भर दिए थे, जिनके पास इंटर में संस्कृत विषय नहीं था। ऐसे अभ्यर्थियों ने हिंदी एवं संस्कृत से बीए किया और उनके पास बीएड की उपाधि थी। यह अर्हता माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की शिक्षक भर्ती में मान्य होती है, लेकिन आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियों को अर्ह नहीं माना। इन परिस्थितियों में तकरीबन 200 चयनित अभ्यर्थियों को बाहर किया जा सकता है। अभिलेख सत्यापन के दौरान इनसे अलग से फॉर्म भी भरवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed