फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lower MENS hundreds of candidates may be deprived

लोअर मेंस के सैकड़ों अभ्यर्थी हो सकते हैं वंचित

Tue, 19 Apr 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 19 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Lower MENS hundreds of candidates may be deprived
लोअर पीसीएस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का सर्वर डाउन होने का खामियाजा लोअर सबऑर्डिनेट-2015 के सैकड़ों अभ्यर्थियों को भुगतना पड़ेगा। 24 अप्रैल को मुख्य परीक्षा है, लेकिन फीस जमा करने के बावजूद उनका प्रवेश पत्र जारी नहीं हुआ है। इससे नाराज एवं निराश अभ्यर्थियों ने सोमवार को आयोग दफ्तर पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा उन्हाेंने हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की है। हालांकि आवेदन की सभी प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद जिनका प्रवेश पत्र जारी नहीं हुआ है उनसे आयोग ने 19 अप्रैल तक प्रत्यावेदन मांगा है। 
विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चार चरणों में आवेदन करना था। आयोग दफ्तर पर पहुंचे अभ्यर्थियों का कहना था कि  पहले चरण में रजिस्ट्रेशन कराने के साथ उन्होंने फार्म में डिटेल भी भर दिए। उन्होंने बैंक चालान के माध्यम से फीस जमा कर दी, लेकिन इसके बाद सर्वर डाउन हो गया। इसकी वजह से वे अंतिम चरण में फार्म को अपडेट नहीं कर पाए। आयोग की ओर से परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर ऑनलाइन कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी उसका प्रिंट प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन आयोग दफ्तर पर पहुंचे अभ्यर्थियों का कहना था कि उनके प्रवेश पत्र अपलोड नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


इसकी वजह से तकरीबन 400 अभ्यर्थियों के सामने परीक्षा तथा अवसर से वंचित होने का खतरा बन गया है। हालांकि जिनका प्रवेश पत्र जारी नहीं हुआ है, उनसे आयोग ने प्रत्यावेदन मांगा है, लेकिन अफसरों का कहना है कि आवेदन की चारों चरण पूरे करने वाले अभ्यर्थियों के ही प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। ऐसे में सर्वर डाउन रहने की वजह से फार्म अपडेट न करने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी होगा या नहीं इस पर संदेश बना हुआ है। ऐसे में अभ्यर्थियों ने आयोग में ज्ञापन सौंपकर परीक्षा में शामिल करने की मांग की। साथ में न्यायालय में याचिका भी दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीएस-2015 के अभ्यर्थी मंगलवार सेे मार्कशीट और कटऑफ देख सकेंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से इसकी सूचना जारी कर दी गई है। हालांकि आयोग ने इससे पहले घोषित तीन अन्य भर्तियों के रिजल्ट का अंकपत्र और कटऑफ जारी नहीं किया है। आरओ-एआरओ-13 का अंतिम परिणाम आठ महीने पहले घोषित हो चुका है, लेकिन अभी तक मार्कशीट जारी नहीं हुई है। इसके अलावा लोअर सबऑर्डिनेट-2013 तथा एपीओ-2011 के परिणाम भी काफी पहले घोषित हो चुके हैं, लेकिन अंकपत्र जारी नहीं हुआ है। इससे प्रतियोगियों में नाराजगी है और वे आंदोलन की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed