फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Love Jihad: My daughter got married after converting stirred up by father's allegation on resolution day

लव जिहाद : मेरी बेटी का धर्मांतरण कर कराया गया निकाह, समाधान दिवस पर पिता के आरोप से हड़कंप 

Sat, 02 Jul 2022 09:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Jul 2022 09:35 PM IST
सार

सरायअकिल कस्बे से 27 जून को एक युवती अपने भाई के साथ घर से निकली थी। इसके बाद उसने स्कूटी भाई को दे दी। उसने अपने भाई से बताया कि वह दादा के घर जा रही है और थोड़ी देर में लौटेगी। देर शाम तक युवती नहीं लौटी तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की।

विज्ञापन
Love Jihad: My daughter got married after converting stirred up by father's allegation on resolution day
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरायअकिल से लापता युवती को एक धर्म विशेष के युवक ने ले जाकर पहले धर्मांतरण कराया। इसके बाद उसके साथ निकाह कर लिया। यह आरोप युवती के पिता ने लगाते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने समाधान दिवस पर डीएम से मामले की शिकायत की है। 

विज्ञापन



सरायअकिल कस्बे से 27 जून को एक युवती अपने भाई के साथ घर से निकली थी। इसके बाद उसने स्कूटी भाई को दे दी। उसने अपने भाई से बताया कि वह दादा के घर जा रही है और थोड़ी देर में लौटेगी। देर शाम तक युवती नहीं लौटी तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की। युवती का सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इस बीच घरवालों का पता चला कि एक धर्म विशेष का युवक उनकी बेटी को भगा ले गया है।

विज्ञापन

इस बात की जानकारी परिजनों ने पुलिस को भी दे दी। इधर, परिजनों का आरोप था कि जानकारी देने के बाद भी युवती की तलाश नहीं की जा रही है। इस पर 29 जून की रात परिजनों के साथ कस्बे के सैकड़ों लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने विवेचक को बदलने और युवती को बरामद करने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। देर रात तक हंगामे के बाद अफसरों ने जांच अधिकारी बदल दिया। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया।


कोर्ट में बयान कराने के बाद युवती को परिजनाें को सौंप दिया गया। युवती के पिता का आरोप है कि दूसरे समुदाय का एक युवक उसकी बेटी को भगा ले गया। उसे प्रयागराज के करेली के एक मदरसे में ले जाया गया। यहां बेटी का धर्म परिवर्तन कराया और उसके साथ निकाह कर लिया। पिता का कहना है कि किसी का भी धर्म बदलने से पहले प्रशासन को प्रार्थना पत्र देना होता है। पीड़िता के पिता ने समाधान दिवस पर डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।   

लापता युवती बरामद, पुलिस का दावा, घर से नाराज होकर निकली थी
कस्बे से पिछले दिनों संदिग्ध हालत में लापता युवती की बरामदगी के बाद पुलिस ने कोर्ट में बयान कराया। पुलिस का दावा है युवती ने अदालत में बयान दिया कि वह घरवालों से नाराज होकर चली गई थी। सीओ चायल श्यामकांत का कहना है युवती का मेडिकल कराने के साथ ही बयान कराया गया। बयान में युवती ने अपने परिवार के लोगों से नाराज होकर रिश्तेदार के जाने की बात कही थी। 

 
सराफ की दुकान से झुमके लेकर भागे टप्पेबाज दंपती
नगर पालिका परिषद भरवारी निवासी सत्यम कौशल की घर में ही सराफा की दुकान है। सत्यम का कहना है शुक्रवार शाम उसकी दुकान में बाइक सवार दंपती आकर रुके। उनके साथ एक दुधमुंहा बच्चा भी था। दंपती ने आते ही उनसे सोने के झुमके दिखाने को कहा। सत्यम झुमके दिखा रहा था तभी दंपती ने बाला दिखाने को कहा। सत्यम दुकान में अपनी मां को बैठाकर बाला लेने गया तभी दंपती ने झुमके पार कर दिए और भाग निकले। वापस आने पर सत्यम को घटना की जानकारी हुई। मामले की शिकायत कोखराज कोतवाली में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed