फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Loot crime in Prayagraj

बंदूक लूटने वाले बदमाशों का नहीं मिला क्लू

Sun, 27 Oct 2019 07:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
Loot crime in Prayagraj
Loot crime in Prayagraj
जार्जटाउन में पन्ना लाल रोड पर हुई थी वारदात
विज्ञापन

प्रयागराज। जार्जटाउन में पन्नालाल रोड पर डॉक्टर के गार्ड राजकिशोर पाठक(56) से डबल बैरक बंदूक लूटने वाले बदमाशों का हफ्ते भर बाद भी पता नहीं चला। आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला।
पन्नालाल रोड पर कंपनी बाग के गेट नंबर छह के सामने स्थित सरकारी आवास में रहने वाले डॉ. अरविंद गुप्ता के गार्डै कौशाम्बी निवासी राजकिशोर से 20 अक्तूबर को बाइकसवार दो बदमाश डबल बैरक बंदूक लूटकर भाग निकले थे। बंदूक डॉक्टर के आवास पर तैनात दूसरे गार्ड जसरा निवासी विमल शुक्ला की थी। राजकिशोर ने बताया था कि बंदूक लूटने के बाद बदमाश एमजी मार्ग की ओर भागे थे। हालांकि सात दिन बीतने के बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि एमजी मार्ग से सिविल लाइंस व मेडिकल कॉलेज की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। लेकिन इसमें कोई व्यक्ति बंदूक लेकर जाते नहीं नजर आया। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं वारदात में दो से ज्यादा बदमाश तो शामिल नहीं। दरअसल अब तक कि जांच में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से एमजी मार्ग पर घटना के दो घंटे बाद तक हुई हर हरकत पर नजर रखा गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। जिससे एक आशंका यह भी है कि बदमाश लूटी हुई बंदूक अपने अन्य साथियों को देने के बाद वहां से भाग निकले हों। यह भी हो सकता है कि बदमाशों के साथी कार या किसी अन्य वाहन से भागे हों। पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद पुलिस ने एमजी मार्ग पर मेडिकल व हनुमान मंदिर चौराहे पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली। चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के बाद एमजी मार्ग पर कोई भी शख्स बंदूक के साथ नहीं नजर आया। यही नहीं गोबर गली से होकर जाने वाले रास्ते पर लगे कैमरों की भी फुटेज खंगाली गई लेकिन निराशा ही हाथ लगी। जिसके बाद इस बात का भी शक हुआ कि किसी ने शरारत में यह घटना की हो। इस पर पन्ना लाल रोड के किनारे स्थित झाड़ियों व नाले में भी खोजबीन कराई गई लेकिन पुलिस के हाथ खाली ही रहे। उधर कंपनी गार्डन के भीतर भी खोजबीन कराई गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। इंस्पेक्टर जार्जटाउन का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed