फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Loot case in Kareli

असलहा सटाकर सराफ से एक लाख के गहने लूटे

Fri, 15 Nov 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Loot case in Kareli
करेली में वारदात, नैनी से घर लौटते वक्त बनाया शिकार
विज्ञापन

आठ हजार नगद भी ले गए नकाबपोश दो बदमाश
प्रयागराज। करेली के करेलाबाग में आभूषण व्यवसायी त्रिभुवननाथ सोनी को असलहा सटाकर एक लाख के गहने व आठ हजार नगद लूट लिए गए। वारदात रात 10.30 बजे के करीब तब हुई जब वह नैनी स्थित दुकान से घर लौट रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन लुटेरोें का सुराग नहीं मिला। देर रात मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई।
त्रिभुवन नाथ सोनी पुत्र किशोरीलाल सोनी करेलाबाग स्थित पाक एकेडमी के पास रहता है। उसने नैनी में काजीपुर रोड पर आभूषणों की दुकान खोल रखी है। पुलिस के मुताबिक, सराफ ने बताया कि रोज की तरह बुधवार रात भी वह दुकान बंद करने के बाद चौक होते हुए बाइक से घर लौट रहा था। करीब 10.20 पर वह इब्राहिम मस्जिद के पास पहुंचा था तभी पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो युवक आ धमके। दोनों ने चेहरे पर कपड़ा बंाध रखा था। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाशों ने उसे रोक लिया और फिर असलहा सटा दिया। इसके बाद उसके पास बैग में मौजूद करीब एक लाख के गहने व आठ हजार लूट लिए।
विज्ञापन

गहनों में 22 ग्राम सोने का हार, पांच-छह ग्राम सोना व साढ़े आठ हजार रुपये का सोने का मूंगा शामिल था। इसके अलावा बदमाश दो गाडियों के इंश्योरेंस पेपर भी लूट कर भाग निकले। इससे पहले लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसे पीटा और फायर भी झोंक दिया। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। फायरिंग से दहशत मेें आकर वह पीछे हटा, इसी दौरान बदमाश गहने व नगदी लूटकर भाग निकले। सूचना मिली तो करेली पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद सुरागरशी की गई लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। देर रात मामले में भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई। करेली पुलिस का कहना है कि दो अज्ञात लुटेरों पर रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 लाख की लूट में पुलिस अब भी खाली हाथ
प्रयागराज। उधर अतरसुइया के रानीमंडी में चीनी व्यापारी कृष्ण कुमार से 22 लाख की लूट के मामले में पुलिस हफ्ते भर बाद भी हाथ है। इस घटना के बाद एडीजी सुजीत कुमार पांडेय व एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने भी मौके पर पहुंचकर काफी देर तक जांच पड़ताल की थी। अतरसुइया पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच व व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ को भी इस मामले में लगाया गया है। हालांकि अब तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed