फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Loksabha Chunav Praveen lost his own assembly, City North put him to shame

Loksabha Chunav  अपनी ही विधानसभा हार गए प्रवीण, शहर उत्तरी ने रखी लाज

Wed, 05 Jun 2024 02:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Jun 2024 02:43 PM IST
सार

फूलपुर लोकसभा में कुल पांच विधानसभाएं हैं। इसमें तीन ग्रामीण क्षेत्र में तो दो शहर में हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल को ग्रामीण क्षेत्र की सोरांव सुरक्षित, फूलपुर एवं फाफामऊ तीनों विधानसभा क्षेत्रों में ही हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Loksabha Chunav Praveen lost his own assembly, City North put him to shame
जीत के बाद प्रमाण पत्र दिखाते फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचित सांसद प्रवीण सिंह पटेल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फूलपुर लोकसभा चुनाव जीतने वाले प्रवीण पटेल अपनी ही विधानसभा में पराजित हो गए। प्रवीण पटेल फूलपुर विधानसभा से वर्तमान विधायक भी हैं, लेकिन यहां उन्हें सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य ने पराजित कर दिया। खास बात यह रही कि वर्ष 2022 में फूलपुर विधानसभा चुनाव में जहां प्रवीण को 103557 मत मिले तो वहीं लोकसभा चुनाव में उन्हें 89650 मत ही मिले। वहीं, उनके मुकाबले सपा प्रत्याशी को 107510 मत मिलेे।

विज्ञापन


फूलपुर लोकसभा में कुल पांच विधानसभाएं हैं। इसमें तीन ग्रामीण क्षेत्र में तो दो शहर में हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल को ग्रामीण क्षेत्र की सोरांव सुरक्षित, फूलपुर एवं फाफामऊ तीनों विधानसभा क्षेत्रों में ही हार का सामना करना पड़ा। इन तीनों में उन्हें क्रमश: 83376, 89650 एवं 80166 मत मिले, जबकि सपा प्रत्याशी को इन विधानसभा में अच्छी लीड मिली। उन्हें इन तीनों में क्रमश: 96312, 107510 एवं 88999 मत मिले।
विज्ञापन


खास बात यह रही कि भाजपा को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में इन तीनों ही विधानसभा में एक लाख से ज्यादा मत मिले थे। लेकिन, इस बार भाजपा अपना प्रदर्शन बरकरार नहीं रख सकी। गनीमत रही कि शहर उत्तरी विधानसभा ने उनकी लाज बचा ली। विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी की सक्रियता से उत्तरी विधानसभा में प्रवीण को तकरीबन 30 हजार की लीड मिल गई। यहां प्रवीण के खाते में 91440 मत आए, वहीं सपा प्रत्याशी को 61735 ही मत मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा में भी प्रवीण सपा प्रत्याशी अमरनाथ पर भारी पड़े। अमरनाथ को शहर पश्चिम में जहां 91629 मत मिले तो वहीं प्रवीण को यहां 106414 मत मिले। हालांकि, 2019 के मुकाबलेे सपा ने पश्चिम विधानसभा में अपने प्रदर्शन में खासा सुधार भी किया।

2019 के लोकसभा चुनाव में सपा को पश्चिम विधानसभा में 59622 मत ही मिले थे। उसके मुकाबले उसे इस बार 30 हजार ज्यादा मत मिले। स्थानीय भाजपा नेताओं का कहना है कि उत्तरी के मुकाबले शहर पश्चिम विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह यहां कम सक्रिय दिखे। लोकसभा चुनाव के दौरान उनका अधिकांश समय तेलगांना में ही बीता। इसका असर चुनाव परिणाम में भी दिखा। भाजपा जो जितने मत यहां मिलने चाहिए थे वह नहीं मिले।

फूलपुर लोकसभा की विधानसभा में मिले मतों का ब्योरा

विधानसभा भाजपा 2024 -भाजपा 2019 ---- सपा 2024 - सपा 2019
फाफामऊ - 80166 - 103503 --- 88999 -- 78298

सोरांव - 83376 - 106088 ---96312 --88454
फूलपुर - 89650 - 110137 ---- 107510 -- 99553

पश्चिमी - 106414 - 116367 ---91629 --59622
उत्तरी - 91440 - 106303 --- 61735 -- 45391

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed