फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Loksabha Chunav: Pandit Nehru gave speech in Fakirabad Bagh, sought votes for Masuriydeen

Loksabha Chunav : फकीराबाद बाग में पंडित नेहरू ने दिया था भाषण, मसूरियादीन के लिए मांगे थे वोट

Mon, 18 Mar 2024 02:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Mar 2024 02:29 PM IST
सार

1957 के चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार मसूरियादीन के लिए पंडित नेहरू अपनी रॉल्स रॉयस कार से सरायअकिल चुनाव प्रचार करने आए थे। उन्होंने किसान मजदूर प्रजा पार्टी के खिलाफ फकीराबाद स्थित बाग में भाषण देकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चुनाव चिन्ह दो बैलो की जोड़ी पर जनता से वोट मांगा था। उस समय पंडित नेहरू का भाषण सुनने के लिए गांव गांव से पैदल ही लोग पहुंच गए थे।

विज्ञापन
Loksabha Chunav: Pandit Nehru gave speech in Fakirabad Bagh, sought votes for Masuriydeen
जवाहरलाल नेहरू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कौशांबी लोक सभा सीट तत्कालीन इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट (ईस्ट) कम जौनपुर डिस्ट्रिक्ट (वेस्ट) सीट से दो सांसद चुने जाते थे। सुरक्षित सीट से 1957 में दूसरी बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से चुनाव जीते मसूरियादीन पासी के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू सरायअकिल रॉल्स रॉयस कार से प्रचार करने आए थे। तब उनका स्वागत कस्बे के जमीनदार रामकृपाल सिंह ताल्लुकेदार ने किया था। उन्होंने फकीराबाद स्थित बाग में भाषण देकर दो बैलो की जोड़ी चुनाव चिन्ह पर जानता से वोट मांगा था।

विज्ञापन


  चायल तहसील के पदुमनाथपुर सुरसेनी निवासी सेवानिवृत प्रधानाचार्य व पूर्व ब्लाक प्रमुख राधेश्याम मिश्रा एवं जवाहरगंज निवासी इलहाबाद मिल्क को-आपरेटिव डेयरी फेडरेशन (पराग) के पूर्व चेयरमैन नन्हुक लाल सिंह देश के दूसरे सबसे बड़े चुनाव को याद करते हुए बताते हैं कि तब इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट (ईस्ट) कम जौनपुर डिस्ट्रिक्ट (वेस्ट) सीट से दो सांसद चुने जाते थे। पहली सामान्य सीट से देश के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू चुनाव लड़ते थे। जबकि सुरक्षित दूसरी सीट से मसूरियादीन पासी चुनाव लड़ते थे।

विज्ञापन

1957 के चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार मसूरियादीन के लिए पंडित नेहरू अपनी रॉल्स रॉयस कार से सरायअकिल चुनाव प्रचार करने आए थे। उन्होंने किसान मजदूर प्रजा पार्टी के खिलाफ फकीराबाद स्थित बाग में भाषण देकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चुनाव चिन्ह दो बैलो की जोड़ी पर जनता से वोट मांगा था। उस समय पंडित नेहरू का भाषण सुनने के लिए गांव गांव से पैदल ही लोग पहुंच गए थे।

पंडित नेहरू कस्बे के जमीनदार रामकृपाल सिंह ताल्लुकेदार के घर 10 मिनट रुकने के बाद चावल मंडी स्थित विद्या अलंकार विद्यालय भी गए थे। पंडित नेहरू के भाषण का ही असर था कि जनता ने मसूर्यादीन को भारतीय मजदूर प्रजा पार्टी के खिलाफ भारी मतो से विजयी बनाया था। उस दौरान गांव में बहुत कम लोगों के पास रेडियो हुआ करता था। चुनाव परिणाम की जानकारी रेडियो से मिला करती थी।

एक दर्जन से अधिक गांव का मतदान केंद्र हुआ करता था तिल्हापुर

देश की आजादी के कई वर्षो तक गांव गांव न स्कूल की व्यवस्था नहीं थी। जवाहरगंज के सेवानिवृत बुजुर्ग अध्यापक संगम लाल विश्वकर्मा याद करते हुए बताते हैं कि इलाके में एक मतदान केंद्र तिल्हापुर में हुआ करता था। जहां पदुमनाथपुर सुरसेनी, जवाहरगंज, दरहा, गोविंदपुर, हासिमपुर किनार, जैतपुर पूरेहजारी समेत एक दर्जन से अधिक गांव के लोग मतदान करने पैदल ही पांच किलो मीटर जाया करते थे। इससे मतदान प्रतिशत भी कम हो जाता था। धीरे धीरे कुछ दिनों के बाद मतदान केंद्रो की संख्या बढ़ती गई। 1990 तक ज्यादातर गांव में मतदान केंद्र बन गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed