फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Loksabha Chunav: District President of BSP removed, Pankaj Gautam got command, District in-charge also changed

Loksabha Chunav : हटाए गए बसपा के जिलाध्यक्ष, पंकज गौतम को मिली कमान, जिला प्रभारी भी बदले

Mon, 10 Jun 2024 12:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Jun 2024 12:27 PM IST
सार

नए जिलाध्यक्ष पंकज गौतम मूलरूप से से फूलपुर तहसील, थाना सोरांव के चकमुरुद्दीन उर्फ नगदिलपुर (श्रीपतगंज) के रहने वाले हैं। वह 15 वर्षों से बसपा के साथ जुड़े हुए हैं और वर्तमान में सोरांव विधानसभा के प्रभारी हैं। इससे पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर और विधानसभा मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

विज्ञापन
Loksabha Chunav: District President of BSP removed, Pankaj Gautam got command, District in-charge also changed
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में बसपा को मिली करारी शिकस्त की गाज आखिरकार प्रयागराज के बसपा जिलाध्यक्ष आरबी त्यागी पर भी गिर गई। रविवार को उन्हें पद से हटा दिया गया। उनकी जगह प्रयागराज के पंकज गौतम को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन


वहीं, मंडल स्तर पर गठित टीमों और जिलेवार नियुक्ति प्रभारियों में भी फेरबदल किया गया है। यह बदलाव 48 घंटे के घंटे के भीतर किए गए हैं। बसपा ने सात जून को ही सेक्टर-दो के तहत मंडल और जिला स्तर पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी थीं। तब भी फेरबदल हुए थे, लेकिन जिलाध्यक्ष आरबी त्यागी पद पर बने हुए थे। 48 घंटे के भीतर ही बसपा ने दूसरी लिस्ट जारी करते हुए आरबी त्यागी को पद से हटा दिया।
विज्ञापन


नए जिलाध्यक्ष पंकज गौतम मूलरूप से से फूलपुर तहसील, थाना सोरांव के चकमुरुद्दीन उर्फ नगदिलपुर (श्रीपतगंज) के रहने वाले हैं। वह 15 वर्षों से बसपा के साथ जुड़े हुए हैं और वर्तमान में सोरांव विधानसभा के प्रभारी हैं। इससे पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर और विधानसभा मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वह अधिवक्ता भी हैं। जिलाध्यक्ष बदले जाने से स्पष्ट हो गया है कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद बसपा में उथल-पुथल मची हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बसपा ने मंडल स्तर पर गठित टीम-ए और टीएम-बी को विस्तार दिया है। पहले दोनों टीकों में चार लोग शामिल किए गए थे, जिनकी संख्या बढ़ाकर छह कर दी गई है। टीम-ए में कौशाम्बी के राजू गौतम एवं प्रयागराज के आकाश राव गौतम के साथ अब अभिषेक गौतम को भी शामिल कर लिया गया है। इससे पहले अभिषेक झांसी के मंडल कोऑर्डिनेटर थे।

टीम-बी में प्रयागराज के अमरेंद्र बहादुर पासी एवं जगन्नाथ पाल के साथ अब सतीश जाटव को शामिल किया गया है। प्रयागराज के सतीश जाटव को पहले प्रतापगढ़ में जिला प्रभारी बनाया गया था। इन छह लोगों को अपनी-अपनी टीम के हिसाब से पूरे प्रयागराज मंडल में पार्टी के सभी कार्य समय से पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रयागराज मंडल में जिलावार प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। प्रयागराज का प्रभारी डॉ.एसपी सिद्धार्थ और विजय सरोज को बनाया गया है। ये दोनों प्रयागराज जिले में पार्टी के सभी कार्य समय से पूरा कराएंगे। इससे पहले जिला प्रभारी प्रेम चंद्र निर्मल बनाए गए थे। नई लिस्ट में निर्मल का नाम हटाकर विजय सरोज को शामिल किया गया है।

मंडल के अन्य जिला प्रभारी

प्रतापगढ़-प्रथमेश मिश्रा एवं अशोक निगम
कौशाम्बी-मोतीलाल अंबेडकर एवं रमेश पासी
फतेहपुर-बारातीलाल निषाद एवं अरविंद कुमार गौतम
मंडल के अन्य जिलाध्यक्ष
प्रतापगढ़- अश्विनी राणा
कौशम्बी- महेश चौधरी
फतेहपुर- डॉ. दीप गौतम


अशोक गौतम और शुभ नारायण बसपा से निष्कासित

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बसपा प्रयागराज के पूर्व मंडल प्रभारी अशोक कुमार गौतम और लोकसभा चुनाव-2024 में कौशाम्बी से बसपा प्रत्याशी शुभ नारायण गौतम (देवरिया निवासी) को रविवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी प्रयागराज अमरेंद्र बहादुर भारतीय और राजू गौतम की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद लगातार अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण दोनों को बसपा से निष्कासित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed