{"_id":"5fd3cf058ebc3e40fa4bdfe3","slug":"lok-seva-aayog-declared-result-city-desk-news-ald2937782188","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ता के 12 पदों पर हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ता के 12 पदों पर हुआ चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। उच्च शिक्षा विभाग के तहत राजकीय महाविद्यालय में प्रवक्ता के एक पद और समाज कल्याण विभाग के तहत राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में तीन विषयों के प्रवक्ता के 11 पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को इन पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी किया।
समाज कल्याण विभाग के तहत राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में प्रवक्ता गणित के रिक्त पांच में से चार पदों पर चयन हुआ। इनमें कन्हैया लाल पांडेय, विनीत कुमार, संतोष कुमार गुप्ता एवं जैन सागर के नाम शामिल हैं। अनुसूचित जाति के पदों के मुकाबले एक पद साक्षात्कार के लिए निर्धारित न्यूनतम दक्षता प्राप्तांक न प्राप्त कर पाने के कारण खाली रह गया। वहीं, प्रवक्ता जीव विज्ञान के चार पदों पर प्रियंका द्विवेदी, राजेश मौर्य, जयराम यादव और सतीश कुमार का चयन हुआ है।
इसके अलावा प्रवक्ता भौतिक विज्ञान के चार में से तीन पदों पर राम शरन, सोनम पांडेय एवं कमलेश कुमार चौरसिया को चयनित घोषित किया गया, जबकि ओबीसी वर्ग के दो पदों के मुकाबले एक पद साक्षात्कार के लिए निर्धारित न्यूनतम दक्षता अंक प्राप्त न कर पाने के कारण रिक्त रह गया। वहीं, उच्च शिक्षा विभाग के तहत राजकीय महाविद्यालय में प्रवक्ता मानव शास्त्र के एक पद पर मोनिका द्विवेदी को चयनित घोषित किया गया है।