{"_id":"5c8fd023bdec2213f22d1fb1","slug":"lok-sabha-elections-2019-priyanka-gandhi-visit-village-to-village-from-boat","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: नाव से गांव-गांव पैठ बनाती रहीं प्रियंका, गंगा पूजन से की चुनावी अभियान की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: नाव से गांव-गांव पैठ बनाती रहीं प्रियंका, गंगा पूजन से की चुनावी अभियान की शुरुआत
Mon, 18 Mar 2019 11:48 PM IST
देव कश्यप
मुनेंद्र बाजपेयी, अमर उजाला, प्रयागराज
मुनेंद्र बाजपेयी, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका गांधी ने सोमवार को अपने परदादा पं. जवाहर लाल नेहरू और अपनी दादी इंदिरा गांधी के उस सूत्र वाक्य को आत्मसात कर संगम तट से चुनावी शंखनाद किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत की आत्मा गांव में बसती है। जलयात्रा के जरिए वोटों को सहेजने के लिए वह गांव-गांव पैदल घूमीं। लोगों से इस तरह घुलमिल कर मिलीं कि सामने वाले भी चकित हुए। गांव और ग्रामीणों के जागृत और मायूस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए वह नाव से गांव-गांव पैठ बनाती रहीं।
विज्ञापन
प्रियंका ने स्वराज भवन में रविवार रात्रि विश्राम कर जड़ों से जुड़ाव को न केवल जगजाहिर किया, बल्कि ट्वीट करते हुए अपने सियासी इरादे भी जाहिर किए। ट्वीट में अपनी दादी इंदिरा गांधी के बोल इंगित करते हुए लिखा उनके शब्द मेरे दिल में गूंज रहे हैं, वह कहती थीं कि ‘निडर बनो, सब अच्छा होगा’। सोमवार को उनकी दिनचर्या अन्य दौरों से बिल्कुल इतर रही। वह दादी की तरह साड़ी पहने कार्यकर्ताओं संग आम लोगों के निकट रहते हुए कुछ नया करने को उत्साहित रहीं।
विज्ञापन
कांग्रेस की खेवनहार बनीं प्रियंका गांधी का प्रयागराज से जलयात्रा का आगाज सियासत के जानकारों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पार्टी का झंडा लेकर जिंदाबाद लगाने वाले कार्यकर्ता उत्साहित हैं। प्रियंका की यह जलयात्रा वोट तो बाद में साधेगी, लेकिन गांव के लोगों का उनका अचानक हुआ जुड़ाव भाजपा समेत अन्य विपक्षी नेताओं के माथे पर बल डालने के लिए काफी है। तय है उन्हें नए सिरे से रणनीति बनानी होगी। संगम नोज पर अराधना मिश्रा, मोना ही उनके इर्दगिर्द रहीं। मंदिर पर संजय तिवारी और घाट पर मुकुंद तिवारी पार्टी के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी के सियासी प्रबंधन के गवाह बने। वहां जुटे कांग्रेसियों में अवधेश शर्मा, अभिन्न वार्ष्णेय, रघुनाथ द्विवेदी जैसे नेता उत्साहित रहे।
विज्ञापन
घाट पर मौजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर, अखिलेश प्रताप सिंह जैसे कद्दावर नेता इस दौरे को कांग्रेस की संजीवनी करार देते हैं। अखिलेश बोले, झूठ का पिटारा खुल चुका है, जनता सब जानती है। अच्छे दिन आएंगे, जैसे जुमलों की हकीकत सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का नेतृत्व नई दिशा दे रहा है। परिणाम चौंकाने वाले होंगे।